3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिम से लौट रही युवती को ट्रक ने कुचला, मौत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- ईयरफोन लगाए हुई थी युवती...नहीं सुन पाई पीछे से आ रहे ट्रक की आवाज

2 min read
Google source verification
accident.jpg

शिवपुरी. शहर के कोतवाली अंतर्गग होटल पीएस के पास ग्वालियर बायपास पर स्कूटी सवार युवती एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवती सुबह जिम में वर्कआउट करके अपने घर वापस जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक युवती दामिनी पुत्री सुरेश ओझा निवासी माधव नगर सुबह करीब 6 बजे जिम में वर्कआउट करने आई थी। इसके बाद वह करीब 7.30 बजे स्कूटी पर सवार होकर घर जा रही थी, तभी होटल पीएस के पास पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में दामिनी ट्रक के पिछले पहियो में उलझ गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर से तुरंत कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया मौके पर पहुंचे और शव को पीएम हाउस पहुंचाकर ट्रक को जब्ती में लेकर आरोपी वाहन चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। प्रत्यशदर्शियों ने बताया कि युवती घटना के दौरान शायद कानों में ईयर फोन लगाए हुए थी, इसलिए वह पीछे से आ रहे ट्रक की आवाज नहीं सुन सकी।

यह भी पढ़ें- विक्की कौशल ने फर्जी नंबर की बाइक पर बैठाकर सारा अली को घुमाया, थाने पहुंचा मामला



पढ़ाई में होनहार थी दामिनी
दामिनी को जानने वालों की मानें तो दामिनी काफी होनहार छात्रा थी। शिक्षक पिता सुरेश के अनुसार उसने इस बार एमपीपीएससी का एग्जाम दिया था, जिसका रिजल्ट आना शेष है। दामिनी इससे पहले भी एमपीपीएससी का प्री एग्जाम पास कर चुकी थी। वह एक या दो दिन में इंदौर तैयारी के लिए जाने वाली थी, लेकिन इससे पहले यह दुखद घटना हो गई। दामिनी अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान देती थी, इसलिए वह रोज सुबह जिम जाती थी।

देखें वीडियो- पुलिस लाईन में चोर सक्रिय,पांच घरों का टूटा ताला

Story Loader