29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंडी के उडऩदस्ते ने आधी रात को पकड़े मूंगफली दाना से भरे दो वाहन

मंडी के उडऩदस्ते ने आधी रात को पकड़े मूंगफली दाना से भरे दो वाहनयूपी से महाराष्ट्र जा रहे थे वाहन, टीम ने करैरा से माल ले जाना बतायावाहन चालकों ने मंडी टीम पर लगाए मारपीट के आरोप, कोलारस मंडी में खड़े दोनो वाहन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Samuel Das

•

Updated: 14 Mar 2024, 3:11 PM IST

मंडी के उडऩदस्ते ने आधी रात को पकड़े मूंगफली दाना से भरे दो वाहन

मंडी के उडऩदस्ते ने आधी रात को पकड़े मूंगफली दाना से भरे दो वाहन


मंडी के उडऩदस्ते ने आधी रात को पकड़े मूंगफली दाना से भरे दो वाहन
यूपी से महाराष्ट्र जा रहे थे वाहन, टीम ने करैरा से माल ले जाना बताया
वाहन चालकों ने मंडी टीम पर लगाए मारपीट के आरोप, कोलारस मंडी में खड़े दोनो वाहन
कोलारस-शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना अंतर्गत पड़ौरा से मंडी की उडऩदस्ता टीम ने आधी रात को दो वाहन मूंगफली दाना से भरे हुए पकड़े। टीम का कहना है कि दोनो वाहन करैरा से महाराष्ट्र जा रहे थे और उनके पास कोई वैध दस्तावेज नही है। इधर वाहन चालको ने बताया कि वह यह माल झांसी उप्र से लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे और उनके पास दस्तावेज है। टीम उनके साथ मारपीट कर जबरन माल को करैरा का होना स्वीकार करवा रही थी। अभी पूरे मामले में कोई कार्रवाई नही हुई है, दोनो वाहन कोलारस मंडी में जप्त हालत में खड़े है।
जानकारी के मुताबिक मंडी की संभागीय उडऩदस्ता प्रभारी दिग्विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि उन्होने रात्रि गश्त के दौरान पड़ौरा चौराहे से एक ट्रक व मिनी मेटाडोर को पकडऩे की कार्रवाई की है। दोनो वाहनों में मूंगफली दाना भरा हुआ है और दोनो वाहन चालको पर माल से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नही है। दोनो वाहनों को कोलारस मंडी परिसर में जप्त कर खड़ा करवा गया है। इधर वाहन चालक ख्वाजा निवासी कानपुर उप्र व राममिलन का कहना है कि वह झांसी उप्र से मंूगफली दाना लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मंडी की टीम ने पकड़ लिया। हमारे पास कांटा पर्ची व टोल की रसीदे भी बताई लेकिन टीम के सदस्य नही मानें और मारपीट करने लगे। मारपीट करते हुए जबरन वह करैरा से माल लाने की बात बोलने की बोल रहे थे। कुल मिलाकर पूरा मामला संदिग्ध है। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नही की गई है। बताया जा रहा है कि टीम में कुछ ऐसे कर्मचारी भी थे, जिनकी ड्यूटी इस उडऩदस्ते अमले में नही थी।
यह बोले जिम्मेंदार
-दोनो वाहनों को हमने पड़ौरा चौराहे से पकड़ा है। दोनो के पास कोई वैध दस्तावेज नही मिले। यह वाहन करैरा से महाराष्ट्र जा हरे है। दोनो पर मंडी टैक्स के ५ गुना जुर्माना भरने की कार्रवाई की जाएगी।
दिग्विजय सिंह भदौरिया, प्रभारी संभागीय उडऩस्ता मंडी बोर्ड ग्वालियर।
यह बोले ज्वाइंट डायरेक्टर
-मेरे पास भी यह मामला आया है। वाहन चालको से मारपीट की बात भी सुनी है। हम मामले को दिखवा रहे है। इस तरह से अगर मारपीट की गई है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैंने अधिनस्थों को मामले की जांच के आदेश दे दिए है।
पीके चक्रवती, ज्वाइंट डायरेक्टर, मंडी बोर्ड, ग्वालियर