
अस्पताल में मौत पर हंगामा, परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप
शिवपुरी. शहर के देहात थाना अंतर्गत महलसराह निवासी एक युवक ने बुधवार सुबह फांसी लगा ली। परिजन आनन-फानन में युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजन का कहना था कि समय का उपचार न होने से उनके बेटे की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे समझाइस देकर मामले को शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक महलसराय निवासी भरत (21)पुत्र रंजीत आदिवासी ने बुधवार की सुबह फांसी लगा ली। परिजन भरत को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने भरत को मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिजन इस बात से सहमत नहीं हुए। परिजनों ने अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए और हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि अगर अस्पताल में भरत का सही से उपचार होता तो उसकी जान बच भी सकती थी। अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी विकास यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजन को समझाया तब जाकर शांत हुए। हालांकि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजन ने बिना पीएम कराए शाम को मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नहीं की पुलिस कार्रवाई
परिजनो ने मृतक के शव का पीएम नहीं कराया। चूंकि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। साथ ही युवक की मौत को लेकर परिजन से लेकर हमको भी कोई संदेह नहीं था। इसलिए कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई।
विकास यादव
थाना प्रभारी देहात शिवपुरी
Published on:
31 May 2023 11:28 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
