8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां तुझे सलाम : पति की मौत के बाद बैंक में जॉब कर बेटी को बनाया मजिस्ट्रेट

साल 1995 में सड़क हादसे में हुई थी पति की मौत..बैंक में नौकरी कर बच्चों की अच्छी परवरिश की..

2 min read
Google source verification
shivpuri.jpg

शिवपुरी. जीवनसाथी के साथ रहते हुए बच्चों की बेहतर परवरिश व समाज में एक मुकाम दिलाना उतना मुश्किल नहीं होता, लेकिन जब बच्चे मासूम हों और पति का साथ छूट जाए तो जीवन संघर्षमय हो जाता है। ऐसे ही कठिन दौर से निकलकर एक मां ने अपने तीन बच्चों की न केवल बेहतर परवरिश दी, बल्कि अपनी एक बेटी को मजिस्ट्रेट बनाया। हम बात कर रहे हैं अभी हाल में मजिस्ट्रेट बनीं प्रियंका दांगी की मां पुष्पा दांगी की, जिन्होंने पति की जगह अनुकंपा जॉब ग्रामीण बैंक में करने के साथ ही घर-गृहस्थी तो संभाली ही, बल्कि बच्चों को बेहतर शिक्षा भी दी।

पति की मौत के बाद संभाला परिवार
कोलारस बीजरी की रहने वाली पुष्पा दांगी अपने पति रघुवीर दांगी की ग्रामीण बैंक में नौकरी के समय से ही वन बिहार कॉलोनी शिवपुरी में निवास कर रही हैं। पति बैंक में कार्यरत थे और पुष्पा अपने तीन बच्चों के साथ गृहणी के रूप में अपने परिवार को संभाल रहीं थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। साल 1995 में एक सड़क हादसे में रघुवीर दांगी दुनिया छोड़ गए। उस समय पुष्पा के बड़े बेटे की उम्र 8 साल व छोटी बेटी की उम्र महज ढाई साल थी। इस कठिन दौर में पुष्पा ने हिम्मत नहीं हारी तथा पति की जगह अनुकंपा मिलने के बाद उन्होंने बैंक के कामकाज करने के साथ ही अपने तीनों बच्चों की बेहतर परवरिश करते हुए उन्हें अपने सपनों को पूरा करने में सहयोग किया।

यह भी पढ़ें- women's day special: महिला कमांडो के हाथों में बड़ी जिम्मेदारी, करंसी पेपर कारखाने की ऐसे हुई सुरक्षा

बेटी को बनाया मजिस्ट्रेट
ये पुष्पा दांगी के संघर्ष और अच्छी परवरिश का परिणाम था कि उनकी बेटी प्रियंका दांगी मजिस्ट्रेट बन गई हैं। बीते दिनों मजिस्ट्रेट में चयनित हुईं प्रियंका दांगी बताती हैं कि जब मेरे सिलेक्शन की खबर मां को मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी आंखों में संघर्ष के साथ मिली बड़ी सफलता की चमक खुशी के आंसूओं के रूप में छलक आई। प्रियंका भी मानती हैं कि मेरी मां ने मुझे कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि मेरे सिर पर पिता का साया नहीं है, बल्कि वे मेरे लिए मेरी मां और पिता दोनों ही बनकर हमेशा साथ खड़ी रहीं। प्रियंका की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और भाई एक कंपनी में जॉब करता है।

देखें वीडियो- देखें वीडियो- बाघिन से जान बचाने पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ