24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 : जिले में 6 लाख से अधिक महिला वोटर, लेकिन प्रत्याशी एक भी नहीं

यहां अभी तक दोनों ही प्रमुख दलों बीजेपी और कांग्रेस ने नहीं बनाया किसी भी महिला को प्रत्याशी...

2 min read
Google source verification
mp_assemby_elections_women_candidates.jpg

शिवपुरी. जिले की पांचों विधानसभा में 12.87 लाख वोटर्स में से 6 लाख से अधिक महिला वोटर हैं, बावजूद इसके किसी भी प्रमुख दल ने महिला प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया। इनमें से पिछोर विधानसभा तो ऐसी है, जिसमें अभी तक न तो किसी प्रमुख दल ने महिला को अपना प्रत्याशी बनाया और न ही कोई महिला विधायक बनी, जबकि शेष चारों विधानसभा में महिला विधायक रह चुकी हैं। गौरतलब है कि शिवपुरी जिले में कुल वोटर्स 12,87,908 हैं, जिनमें से 6,08,799 महिला वोटर हैं। कुल वोटर्स में से न केवल आधी वोटर महिलाएं हैं, बल्कि हर बार चुनाव में महिला वोटर्स का प्रतिशत भी अधिक रहता है। बावजूद इसके विधानसभा चुनाव में इस बार न तो भाजपा ने और न ही कांग्रेस ने किसी भी सीट पर महिला प्रत्याशी को नहीं उतारा। यह हालात तब हैं, जबकि भाजपा एक तरफ लाड़ली बहना जैसी कई योजनाएं महिलाओं के लिए चला रही है, जबकि कांग्रेस ने भी नारी सम्मान योजना को चालू करने का वायदा किया है। दोनों ही प्रमुख दलों ने शिवपुरी जिले में किसी भी महिला प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया। चार विधानसभा से रह चुकी हैं महिला विधायक शिवपुरी विधानसभा से भाजपा की यशोधरा राजे चार बार विधायक बनीं। इसके अलावा करैरा से शकुंतला खटीक, कोलारस से मनोरमा त्रिवेदी एवं पोहरी से बैजंती वर्मा विधायक रह चुकी हैं। पिछोर से अभी तक कोई महिला विधायक तो दूर किसी भी प्रमुख दल ने महिला प्रत्याशी को टिकट तक नहीं दिया। अगली बार जरूर देंगे &इस बार विधानसभा चुनाव के टिकट सर्वे के आधार पर तय किए गए हैं। किसी भी विधानसभा से कोई भी महिला नेत्री ऐसी नहीं थी, जो सर्वे रिपोर्ट में सामने आतीं। लेकिन अगली बार विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों को भी टिकट दिया जाएगा। विजय चौहान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवपुरी कोई नेत्री नहीं मिली &हमारी पार्टी ने प्रत्याशियों का चयन बहुत बारीकी से किया है। जिसमें किसी भी विधानसभा क्षेत्र से कोई महिला प्रत्याशी उस पैरामीटर में नहीं आ सकीं तथा किसी ने मांग भी नहीं की। शिवपुरी विधानसभा से यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया ने स्वास्थ्य खराब के चलते इंकार कर दिया था। राजू बाथम भाजपा जिलाध्यक्ष शिवपुरी शिवपुरी जिले में पांचों विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की स्थिति विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता करैरा: 140762 124441 04 265207 पोहरी: 129726 113915 07 243648 शिवपुरी: 134818 123248 09 258075 पिछोर 140982 127497 03 268482 कोलारस 132788 119698 10 252496 कुल 679076 608799 32 1287908