25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेल मंत्री ने शिवपुरी में किया ध्वजारोहण, खेलो इंडिया थीम सांग पर जमकर किया डांस, देखें VIDEO

शिवपुरी में खेल मंत्री ने किया ध्वजारोहण...। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम सांग पर युवाओं के साथ झूमीं खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया...।

2 min read
Google source verification
yasho1.png

शिवपुरी। मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) ने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया। शहर के पोलो ग्राउंड पर आयोजित इस कार्यक्रम में सिंधिया ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। सिंधिया ने शांति और खुशहाली के प्रतीक हरे, सफेद और केसरिया रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान खेलो इंडिया (Khelo India Youth Games) के थीम सांग पर मंत्री भी अपने आप को नहीं रोक पाई। उन्होंने बच्चों और युवाओं के साथ जमकर डांस किया।

शिवपुरी में गुरुवार को पोलो ग्राउंड पर संयुक्त परेड का आयोजन हुआ। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। स्कूली बच्चों ने समूह नृत्य के आयोजन किए। कार्यक्रम में 31 जनवरी से शुरू होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भी प्रचार किया गया। खेलो इंडिया थीम सांग पर सभी झूमने लगी। वहां मौजूद खेल मंत्री भी अपने आपको नहीं रोक पाईं और वे भी नाचने लगी। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इससे पहले खेल मंत्री ने अधिकारियों की बैठक ली और खेलो इंडिया यूथ गेम्स के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की। खेल मंत्री ने सभी अधिकारियों से इवेंट कंपनी से मिलकर आयोजन को सफल बनाने को कहा। कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए भी हिदायत दी गई।

8 शहरों में होंगे यूथ गेम्स

30 जनवरी को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में इसका शुभारंभ होगा। इसके बाद 31 जनवरी से खेल गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। यह कार्यक्रम भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, बालाघाट, महेश्वर और मंडला में होंगे। इस शहरों में कुल 27 खेल होंगे। मध्यप्रदेश की तरफ से 470 खिलाड़ी उतरेंगे।

यह भी है खास

भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में होने वाले मुख्य आयोजन में मस्कट मादा चीता आशा और मोगली जिप लाइन से नीचे उतरेंगे। मस्कट की लांचिक भी भव्य हुई थी। तब 400 ड्रोन ने सौर्य स्मारक के आकाश में भव्य आकृति बनाई थी। ऐसे ही जिप लाइन से दोनों मस्कट और टार्च मंच पर पहुंचेंगे।