27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नदी में नहाते चार दोस्त डूबे तीन दोस्तों को बचाया, 17 साल का शिवा हमेशा के लिए बिछड़ गया

राप्ती नदी में नहाने गए चार दोस्तों के साथ बड़ा हादसा, तीन को बचा लिया गया। लेकिन 17 साल के शिवा की डूबने से मौत हो गई। गांव में मातम पसरा और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

2 min read
Google source verification
मृतक की फाइल फोटो नदी में तलाश करते एसडीआरएफ के जवान फोटो सोर्स AI

मृतक की फाइल फोटो नदी में तलाश करते एसडीआरएफ के जवान फोटो सोर्स AI

राप्ती नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से तीन को तो बचा लिया गया। लेकिन 17 वर्षीय शिवा उर्फ गौतम मिश्रा की जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर किसी की आंखें नम हैं।

श्रावस्ती जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सिहनिया गांव के रहने वाले चार किशोर गर्मी से राहत पाने के लिए राप्ती नदी में नहाने गए थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था। लेकिन कुछ ही देर में यह खुशी का पल एक बड़े हादसे में बदल गया। नहाते समय चारों दोस्त अचानक गहरे पानी की ओर चले गए। और संतुलन खो बैठे। देखते ही देखते वे डूबने लगे। और मदद के लिए चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर पास में खेत में काम कर रहे गांव के एक व्यक्ति निजामुद्दीन तुरंत मौके पर पहुंचे। बिना समय गंवाए उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। और बहादुरी दिखाते हुए एक-एक कर तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गोताखोरों की मदद से शिव को बाहर निकल गया लेकिन तब तक थम चुकी थी सांसे

हालांकि, चौथे किशोर शिवा उर्फ गौतम मिश्रा तब तक पानी में लापता हो चुका था। जब तक उसे ढूंढने की कोशिश की गई। वह गहराई में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हर किसी की नजर नदी की ओर टिकी थी। दिल में एक उम्मीद थी कि शायद शिवा जिंदा मिल जाए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से घंटों तक तलाश अभियान चलाया गया। लेकिन आखिरकार जब शिवा का शव नदी से बाहर निकाला गया। तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में मातम का माहौल छा गया। यह हादसा एक बार फिर चेतावनी देता है कि नदी या गहरे पानी में बिना सावधानी के उतरना कितना खतरनाक हो सकता है। एक छोटी सी लापरवाही ने एक परिवार से उनका लाल छीन लिया। तीन दोस्तों को जिंदगी भर का दर्द दे दिया।

बड़ी खबरें

View All

श्रावस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग