7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shravasti: नेपाल से सटे इस जिले में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली कई अहम जानकारी

Shravasti News: नेपाल से सटी श्रावस्ती जिले में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

2 min read
Google source verification
Shravasti News

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस टीम

Shravasti News: नेपाल से सटे संवेदनशील जिले में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लैपटॉप प्रिंटर सहित अन्य उपकरण बरामद हुआ है। पुलिस को पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी हाथ लगी है।

Shravasti News: यूपी के श्रावस्ती जिले में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने का बड़ा खुलासा हुआ है।हरदत्त नगर गिरंट थाना के गांव हरिवंशपुर के कमला रोड चौराहे से पुलिस ने रकीबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से लैपटॉप प्रिंटर सहित अन्य उपकरण बरामद किया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं जल्द ही पुलिस आधार फर्जीवाड़ा के बड़े नेटवर्क का खुलासा कर सकती है।

पुलिस को जानकारी मिली यहां गलत तरीके से बन रहा आधार कार्ड

श्रावस्ती जिले के हरदत नगर गिरंट पुलिस को जानकारी मिली कि हरबंस गांव के पास कमला मोड़ चौराहे पर गलत तरीके से आधार कार्ड बनाया जा रहा था। एक व्यक्ति बहराइच जिले से आकर हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के कमला मोड़ गांव हरबंशपुर में बिना लाइसेंस अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाता है। सूचना पर थानाध्यक्ष ने रेकी शुरू की। शनिवार को व्यक्ति उपकरण लेकर आधार कार्ड बनाने कमला मोड़ पहुंचा था। इस दौरान थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान रकीबुद्दीन पुत्र इकराम अली निवासी ग्राम नकही थाना रामगांव जनपद लैपटॉप, एक फिंगर स्कैनर, एक आयरिस, एक वेब कैमरा बरामद कर जब्त कर लिया। पूंछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साले अयूब खां पुत्र सैलून निवासी कुरवारी माफी, थाना मटेरा बहराइच के साथ पीपल तिराहा तिराहा स्थित आर्यावर्त बैंक में आधार बनाने का काम करता था। करीब 15 महीने काम करने के बाद उसके साले की आईडी बैंक ने बंद कर दी। इससे दोनों बेरोजगार हो गए। इस दौरान बहराइच के कैसरगंज के अलिहापुर के रहने वाले फखरुद्दीन उर्फ नूर शामी से मुलाकात हुई। उसने 270 रुपये प्रति आधार कार्ड की शर्त पर एनीडेस्क एप इंस्टॉल कर अपना लैपटॉप दिया। आधार कार्ड जब बनाना होता था। तो वही लिंक देता था।

यह भी पढ़ें:Bahraich: नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप 4 के खिलाफ केस दर्ज

एसपी बोले पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही

एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि रकीबुद्दीन के पास से एक लैपटॉप, फिंगर स्कैनर, आयरिस व वेब कैमरा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

श्रावस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग