
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
Shravasti News: श्रावस्ती जिले के इकौना थाना के गांव सेमगढ़ा में शादी थी। उसी शादी में शामिल होने के लिए निकले युवक का सड़क के किनारे शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पास में उसकी बाइक भी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Shravasti News: बहराइच जिले के नजीरपुरा नई बस्ती के रहने वाले शकील 17 वर्ष पुत्र मूबीन शुक्रवार को अपने घर से बारात में शामिल होने के लिए निकाला था। उसे श्रावस्ती जिले के इकौना थाना के गांव सेमगढ़ा मे आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होना था। सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि शकील शुक्रवार को बरात में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों के अनुसार उसके साथ नाजिरपुरा के रहने वाले शारिब नादाब (18) व बहराइच के ही खुटेहना के रहने वाले गौरव (22) भी था। यह तीनों एक ही बाइक से सेमगढ़ा के लिए निकले थे। तीनों सेमगढा पहुंचे या नहीं इसका पता नहीं चल सका है। यह दुर्घटना है या हत्या इसका खुलासा पुलिस की जांच में ही हो सकेगा। फिलहाल शारिब नादाब अपने घर पर है। जबकि गौरव का पता नहीं है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इकौना अश्विनी दूबे का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा।
Published on:
18 Apr 2025 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allश्रावस्ती
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
