13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

up wether: 72 घंटे बाद फिर बदलेगा यूपी का मौसम, imd का लेटेस्ट अपडेट

up weather update: यूपी में अगले 72 घंटे बाद मौसम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। करवा चौथ से पहले मौसम का मिजाज बदल सकता है।

2 min read
Google source verification
img-20231026-wa0005.jpg

सांकेतिक फोटो

यूपी में 3 दिन बाद करवा चौथ से पहले अचानक मौसम में बड़ा परिवर्तन होने लगेगा। ठंड बढ़ने के साथ कोहरा भी जबरदस्त दस्तक देगा। यूपी के तराई क्षेत्र के जिलों में कोहरे का व्यापक का असर रहेगा। यहां पर दिन में भी देर तक कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। खासतौर से तराई क्षेत्र के पीलीभीत से लेकर महाराजगंज तक कोहरे का विशेष असर देखा जा सकता है।

यूपी में एक बार फिर तेजी से मौसम बदलने लगा है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवर्ती तूफान का व्यापक असर उत्तर प्रदेश में भी पड़ने की संभावना है। करवा चौथ यानी 31 अक्टूबर के बाद 1 नवंबर से मौसम में बड़े बदलाव दिखेंगे। ठंड बढ़ने के साथ दिन में भी तराई क्षेत्र के जिलों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। रात के साथ अब दिन में भी अगले सप्ताह से ठंड का असर दिखेगा। सुबह कोहरा की शुरुआत हो चुकी है। पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती बाराबंकी अयोध्या सहित आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग में अभी तापमान में और गिरावट के संकेत दिए हैं। पूर्वी यूपी के नेपाल से सटे इलाकों में कोहरे का असर अधिक रहने की संभावना है। तराई क्षेत्र के पीलीभीत से लेकर महाराजगंज तक कोहरा दिन में भी काफी समय तक छाए रहने की उम्मीद है।

जानिए अपने जिले के ठंड का हाल, तापमान में गिरावट

लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19-18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। अगले सप्ताह यानी नवंबर की शुरुआत होते ही यूपी में कोहरा और ठंड अपना रौद्र रूप दिखाएगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। अक्टूबर के बचे दिनों में मानसून पूरी तरह से शुष्क रहेगा।


बड़ी खबरें

View All

श्रावस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग