
सांकेतिक फोटो
up weather update: यूपी के मौसम में बार-बार बदलाव हो रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवर्ती तूफान का असर यहां भी पर भी पड़ेगा। इस सप्ताह जोरदार ठंड के साथ कोहरा भी अपना पांव पसारेगा। यूपी में तापमान में भारी गिरावट होने की उम्मीद है। कोहरा ने एक तरह से दस्तक दे दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब सुबह खेत खलिहानों में पेड़ पौधों पर सफेद बर्फ की चादर देखी जा रही है।
up weather update: यूपी में एक बार फिर तेजी से मौसम बदलने लगा है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवर्ती तूफान का व्यापक असर उत्तर प्रदेश में भी पड़ने की संभावना है। ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। रात के साथ अब दिन में भी अगले सप्ताह से ठंड का असर दिखेगा। सुबह कोहरा की शुरुआत हो चुकी है। पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती बाराबंकी अयोध्या सहित आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग में अभी तापमान में और गिरावट के संकेत दिए हैं। पूर्वी यूपी के नेपाल से सटे इलाकों में कोहरे का असर अधिक रहने की संभावना है।
up weather update: जानिए अपने जिले के ठंड का हाल, तापमान में गिरावट
लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19-18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। अगले सप्ताह यानी नवंबर की शुरुआत होते ही यूपी में कोहरा और ठंड अपना रौद्र रूप दिखाएगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। अक्टूबर के बचे दिनों में मानसून पूरी तरह से शुष्क रहेगा।
Published on:
25 Oct 2023 07:56 am
बड़ी खबरें
View Allश्रावस्ती
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
