
सांकेतिक फोटो
up weather update: यूपी में दीपावली के बाद प्रदूषण बढ़ेगा। तापमान में गिरावट होने के साथ ठंड बढ़ेगी।
दीपावली से भाई दूज तक मौसम में बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। अधिकांश शहरों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अगले 48 घंटे में मौसम में बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। हल्की बारिश होने से जहां प्रदूषण से जूझ रहे, अधिकांश शहरों को राहत मिलने की उम्मीद है। वही पछुआ हवाओं के हिमालय से टकराने के बाद बर्फीली हवाएं के कारण ठंड बढ़ेगी।
up today weather: पश्चिमी बिछोभ के कारण यूपी में शनिवार को कुछ शहरों में हुई हल्की बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। दीपावली से लेकर भाई दूज तक यूपी में कड़ाके की ठंड होने के आसार हैं। शनिवार को अधिकांश जिलों में 26 डिग्री से लेकर 31 डिग्री तक अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच रहा। अगले 48 घंटे में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। हल्की बारिश होने से बढ़ रहे प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिली है। ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरा भी दस्तक देगा तराई क्षेत्र के जिलों में अधिक कोहरा पड़ने की संभावना है।
48 घंटे बाद पूर्वी यूपी के जिलों में मौसम में दिखेगा बदलाव
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, कुशीनगर, सोनभद्र, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, चंदौली, अयोध्या, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर शामिल हैं।
Up weather forecast: जाने अपने जिले का तापमान
यूपी के गोंडा बहराइच बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में अधिकतम तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ सहित आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वी यूपी में धुंध और बादलों के बीच ठंड में इजाफा होने की संभावना है। 48 घंटे बाद नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से तापमान में और अधिक गिरावट होने की संभावना है।
Published on:
12 Nov 2023 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allश्रावस्ती
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
