
up weather update: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोंभ सक्रिय हुआ है। हालांकि यह हिमालय क्षेत्र को अधिक प्रभावित करेगा। जिसकी वजह से यूपी में मौसम तेजी से बदलेगा। मानसून का सीजन पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। नवरात्र शुरु होते ही ठंड का असर दिखने लगेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी से फाग जैसी स्थिति बनने लगी है। सुबह धुंध छाई रहती है। 15 अक्टूबर तक मौसम में बड़े बदलाव दिखेंगे। इस दौरान पूर्वी यूपी में 7 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
up weather: यूपी से मानसून जाते-जाते अपना असर दिखा रहा है। पूर्वी यूपी में 16 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। फिलहाल मौसम के पूरी तरह से शुष्क रहने की उम्मीद है। 13 और 14 अक्टूबर को आसमान में बादलों का असर दिखेगा। लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की उम्मीद है। 15 अक्टूबर के बाद शारदीय नवरात्र की शुरुआत होते ही ठंड में इजाफा होगा। इस दौरान fog गिरने की संभावना है। वैसे सुबह तड़के ग्रामीण क्षेत्रों में आसमान में काफी धुंध रहती है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अक्टूबर तक फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मानसून की विदाई पूरी तरह से हो चुकी है। अब मानसून की बरसात नहीं होगी। वैसे पूरे अक्टूबर में बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। चक्रवाती स्थिति बनने पर कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश की स्थिति न होने के कारण किसान अब सरसों आलू की बुवाई शुरु कर सकते हैं। कभी-कभी अक्टूबर माह में बेमौसम बरसात से किसानों की तिलहनी और सब्जी कि फसले खराब हो जाती हैं। इस बार अभी तक ऐसी कोई संभावना नहीं दिख रही है।
UP Weather today : 16 अक्टूबर तक बारिश नहीं, मौसम में बड़े बदलाव के संकेत
बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, सहित पूर्वी यूपी के 23 जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रातें ठंड होगी दिन में गर्मी सताएगी।
Published on:
12 Oct 2023 08:17 pm
बड़ी खबरें
View Allश्रावस्ती
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
