
कमिश्नर बस्ती अखिलेश कुमार सिंह ने DM डॉ. राजागणपति आर के साथ सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। आयुक्त ने संयुक्त कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने लिपिक से राजस्व वादों और हाईकोर्ट में विचाराधीन वादों की जानकारी ली। RTI 2005 के प्रकरणों की समीक्षा की और आरटीआई रजिस्टर का अवलोकन किया। कमिश्नर के निरीक्षण में राजस्व अभिलेखागार, आंग्ल अभिलेखागार, जूडीशियल अभिलेखागार, आपदा कार्यालय, एलआरसी कक्ष और उपजिलाधिकारी न्यायिक कार्यालय शामिल थे। आयुक्त ने एलआरसी को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में पटल सहायकों के साथ बैठक में IGRS की रैंकिंग की समीक्षा की गई। कमिश्नर ने प्रकरणों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। 5 वर्ष पुराने कोर्ट केस, तालाब पट्टा, पदोन्नति और स्वामित्व योजना की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी गौरव कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य, प्रशासनिक अधिकारी रवेन्द्र श्रीवास्तव, नाजिर पुरुषोत्तम लाल श्रीवास्तव और सभी पटल सहायक मौजूद रहे। इस दौरान कलेक्ट्रेट में काफी गहमागहमी मची रही।
Published on:
12 Mar 2025 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allसिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
