7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तालाब के किनारे ही बना लिया था पूरा सिस्टम, लोकसभा चुनाव में खतरनाक थे उसके मंसूबे

इटवा पुलिस के हाथ बृहस्पतिवार को बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम सड़वा के पास अवैध असलहा पकड़ी है। मौके पर तमंचा व शस्त्र बनाने का उपकरण बरामद किया गया है। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

गुरुवार को इटवा पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ने में सफलता प्राप्त की। मौके से 14 तमंचा, इसमें चार निर्मित व 10 अर्द्धनिर्मित तथा तीन खोखा कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत इन दिनों गठित की गई पुलिस टीमों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में इटवा पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम सड़वा के निकट स्थित तालाब के बगल अवैध रूप से शस्त्र बनाया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त स्थान को घेर लिया। इसकी भनक लगते ही आरोपी भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम इकबाल अहमद पुत्र बबलू उर्फ मुबारक बताया जो ग्राम चौखड़ा हाल पता सड़वा का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से चार अदद तमंचा, जिसमें 3 अदद तमंचा-12 बोर व एक अदद तमंचा 315 बोर व 1-1 अदद नाल 12 बोर, तीन खोखा कारतूस सहित तमंचा बनाने के विभिन्न उपकरण बरामद किए। आरोपी के विरुद्ध इटवा थाने में गोवध निवारण व गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा पहले से पंजीकृत है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुकदमा पंजीकृत करने साथ अन्य विधिक कार्यवाही के बाद उसे न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग