20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिद्धार्थनगर में छेड़खानी के विरोध पर हत्या करने वाले आरोपी परवेज के घर चला बुलडोजर

छेड़खानी के एक मामले में परवेज का उसके गांव का ही रोहित विरोध कर रहा था। इसे लेकर दोनों में मारपीट भी हुई थी। बाद में रोहित की तहरीर पर पुलिस ने परवेज के विरुद्ध मुकदमा लिखकर उसे जेल भेज दिया था। इस बात को लेकर परवेज खुन्नस में था।बीते 15 अगस्त को उसने अपने साथियों के साथ रोहित हत्या कर दी थी। घटना दूसरे दिन ही पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

2 min read
Google source verification
sidharthnagar news

सिद्धार्थनगर में छेड़खानी के विरोध पर हत्या करने वाले आरोपी परवेज के घर चला बुलडोजर

Sidharthnagarnews : जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरवा में शुक्रवार को प्रशासन ने एक हत्यारोपित का मकान ढहा दिया। हत्यारोपित का नाम परवेज पुत्र अब्दुल वहीद है। उसने बीते 15 अगस्त को अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही रोहित सिंह की हत्या कर दी थी। रोहित छेड़खानी के एक मामले में परवेज का विरोध कर रहा था। प्रशासन के मुताबिक, परवेज का मकान गांव के खलिहान के नंबर में बना हुआ था।

SDM सदर की मौजूदगी में गिराया गया घर

रोहित की हत्या के बाद उसके घरवालों ने प्रशासन से मांग की थी कि परवेज का घर ढहा दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा था कि उसका मकान गांव के खलिहान की भूमि पर बना हुआ था। इसे लेकर तहसील प्रशासन की तरफ से आरोपित के घरवालों को कई बार नोटिस भेजी जा चुकी थी, लेकिन वह इसे संज्ञान में नहीं ले रहे थे। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र गांव में बुलडोजर के साथ पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने बुलडोजर से मकान को ढहा दिया।

छेड़खानी का विरोध करने पर परवेज ने की थी हत्या

बता दें, छेड़खानी के एक मामले में परवेज का उसके गांव का ही रोहित विरोध कर रहा था। इसे लेकर दोनों में मारपीट भी हुई थी। बाद में रोहित की तहरीर पर पुलिस ने परवेज के विरुद्ध मुकदमा लिखकर उसे जेल भेज दिया था। इस बात को लेकर परवेज खुन्नस में था।बीते 15 अगस्त को उसने अपने साथियों के साथ रोहित हत्या कर दी थी। घटना दूसरे दिन ही पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। उसके बाद से ही रोहित के घरवाले परवेज का मकान ढहाए जाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा था कि मकान खलिहान की भूमि पर बनाया गया है। मकान ढहाए जाने के दौरान थानाध्यक्ष लोटन चंदन कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर मौजूद थे।


बड़ी खबरें

View All

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग