
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-ANI)
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिर चुका है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में डबल अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के कुछ जिलों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में अलसुबह मध्यम से घना कोहरा दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट भी जारी किया है। IMD की मानें तो अगले 24 घंटे में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर में घना कोहरा छाया रहेगा। यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए आपको बताते हैं किन-किन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
Updated on:
06 Jul 2025 03:53 pm
Published on:
15 Nov 2024 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allसिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
