सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला अस्पताल में कराई गई एमएलसी रिपोर्ट पीडि़तों को तीन-चार महीना से नहीं दी गई। इसलिए सड़क दुर्घटना, मारपीट और दुष्कृत्य के कई मामले चिकित्सकों की लापरवाही के कारण पुलिस के पास लंबित हैं। वजह, महीनों तक चिकित्सकों द्वारा मेडिकल रिपोर्ट ही नहीं जारी की जा रही है।