7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो साल बाद हैंडपंप से निकला पानी तो बस्तीवासियों के चेहरे पर झलकी खुशी

अभी राइजरपाइप बढ़ाए जाने की जरूरत, दो साल से खराब पड़ा था हैंडपंप

less than 1 minute read
Google source verification

सीधी

image

Hitendra Sharma

Jun 30, 2022

patrika_mp.jpg

सीधी. दो साल के लंबे इंतजार के बाद हैंडपंप से पानी निकला तो बस्ती के लोग खुशी से झूम उठे। उनके चेहरे पर स्पष्ट रूप से खुशी झलक रही थी। दरअसल, 300 आबादी वाली बस्ती का एकलौता हैंडपंप पिछले दो साल से खराब पड़ा था।

जिला मुख्यालय से लगी रामगढ़-2 पंचायत की बसोर बस्ती के लोगों ने बताया कि शासन स्तर से यहां दो हैंडपंप लगवाए गए थे, एक बस्ती के अंदर व एक मुहाने पर था, लेकिन बस्ती के अंदर वाला हैंडपंप दो साल से खराब पड़ा था। शुरुआती दौर में बस्ती के लोगों ने बिगड़े हैंडपंप के लिए शिकायतें की, आरजू मिन्नत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे अब तक हैंडपंप खराब पड़ा रहा।

यह भी पढ़ें- ITR 2022: इन लोगों को Income Tax भरने पर मिलेगी 2.5 लाख रुपये की एक्स्ट्रा छूट, जानिए कैसे ?

बस्तीवासियों को दूर स्थित कुएं से पानी ढोना पड़ रहा था। गर्मी सीजन में तो जमकर फजीहत हुई। पत्रिका ने 17 जून के अंक में इस समस्या पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराया। जिस पर संज्ञान लेते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों ने टीम भेजकर हैंडपंप की मरम्मत कराई। इसमें सुनील चौधरी का भी विशेष योगदान रहा।

बस्ती के लोगों ने बताया कि हैंडपंप का सुधार हो जाने से पानी तो निकलने लगा है, लेकिन पानी आने में समय लगता है। एक दो राइजर पाइप बढ़ा दिए जाएं तो पानी जल्द निकलने लगे। साथ ही मैकेनिक कुछ नट बोल्ट लगाना भूल गए हैं, जिससे फिर हैंडपंप खराब होने की आशंका है, इसे भी दुरूस्त कर दिया जाए तो ठीक रहेगा।