20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच साल में 9 करोड़ बढ़ी कांग्रेस नेता अजय सिंह की संपत्ति

सीधी संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बताई थी 59 करोड़ की संपत्ति, २०१९ में हो गई 68 करोड़ रुपए

less than 1 minute read
Google source verification
Ajay Singh

congress leader ajay singh

सीधी. कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह की संपत्ति बीते पांच साल में करीब 9 करोड़ बढ़ी है। उनकी चल व अचल संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। गत लोकसभा चुनाव में प्रस्तुत किए गए शपथ-पत्र के अनुसार उनकी चल, अचल व बैंक में जमा राशि को मिलाकर 59 करोड़ 57 लाख 13 हजार 999 रुपए की संपदा थी। जबकि 5 वर्ष बाद 2019 में यह बढ़कर 68 करोड़ 44 लाख 46 हजार 761 रुपए हो गई है।

नकदी
वर्ष 2014 में अजय सिंह के बैंक खाते में 37 लाख 83 हजार 573 रुपए जमा थे। 2019 में यह राशि एक करोड़ ४२ लाख 87 हजार 830 रुपए पहुंच गई। हालांकि, हाथ में नकदी कम है। गत लोकसभा चुनाव में उन्होंने कैश इन हैंड 3 लाख 50 हजार रुपए बताया था, जबकि इस बार यह राशि सिर्फ 1.50 लाख रुपए बताई है।

ज्वेलरी
शपथ पत्र के अनुसार ज्वेलरी में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई। पांच साल पहले अजय सिंह के पास ८ लाख के जेवर थे, जबकि इस बार इसकी कीमत १० लाख बताई है।

वाहन
गत लोकसभा चुनाव में अजय सिंह के पास पजेरो कार थी, लेकिन इस बार इसका जिक्र नहीं है। वहीं पत्नी के नाम ट्रैक्टर भी इस बार नहीं बतया। ट्रैक्टर व ट्रक अजय सिंह के नाम दर्ज हैं। पत्नी के नाम कोई वाहन नहीं है।

देर से पहुंचे मंत्री
शनिवार को किए गए नामांकन में कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह ने पंचायत मंत्री कलेश्वर पटेल को प्रस्तावक बनाया था, लेकिन नामांकन के दौरान वे देर से पहुंचे। जिस कारण अजय सिंह को थोड़ा इंतजार करना पड़ा। उनके पहुंचने के बाद नामांकन किया और इसके बाद छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे। वहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद समर्थकों को संबोधित किया।