चिकित्सकों की कमी बढ़ा रही सक्रियता
स्वास्थ्य विभाग में जिला स्तर से सीएचसी स्तर तक बड़ी संख्या मेेंं चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य अमले के पद रिक्त पड़े हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्रों में चिकित्सकों सहित अन्य स्वास्थ्य अमले की कमी से मरीजों को ऐसे अप्रिशिक्षित चिकित्सकों के पास इलाज के लिए जाना मजबूरी बन जाती है, और यदि कोई मरीज एक बार इनके पास पहुंच गया तो वो जल्द और सस्ते इलाज के झांसे में आ जाता है। यहां दवाओं एवं शुल्क के नाम पर उससे धीरे-धीरे मोटी रकम वसूल ली जाती है। खांसी, जुकाम, बुखार के मामलों में वो इलाज भले कर लें, पर अन्य गंभीर मामलों में अंतत: मरीजों को जिला अस्पताल या अन्य शहर जाना पड़ता है।