11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पशुपालन और उद्यानिकी से कैसे बढ़ाएं आय, ये है कलेक्टर की सलाह

किसानों को पशुपालन और उद्यानिकी से आय बढ़ाने की सलाह, कलेक्टर ने कृषि व संबद्ध विभागों की समीक्षा की

2 min read
Google source verification

सीधी

image

Suresh Mishra

Jul 19, 2018

Review of the Department of Agriculture plans in sidhi

Review of the Department of Agriculture plans in sidhi

सीधी। कलेक्टर दिलीप कुमार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें उद्यानिकी, मछली पालन, पशुपालन की गतिविधियों से जोडऩे की सलाह दी। हर विकासखंड में 15-20 किसानों का चयन कर उद्यानिकी के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। इसकी प्रकार मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने मछुआ सहकारी समितियों का ऑडिट कर पुनर्जीवित की सहला दी। मछुआ क्रेडिट कार्ड, मछली बाजार हेतु उपलब्ध राशि नगर पालिका को देने व मछुआ सहकारी समितियों के पट्टा रिनूअल के निर्देश दिए।
कलेक्टर कृषि व संबद्ध विभागों के विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

बैठक में उप संचालक कृषि केके पांडेय, सहायक संचालक मत्स्य आरएन पटेल, एसडीओ कृषि रवीश कुमार सिंह, सहायक संचालक उद्यान केएस चंदेल, विपणन अधिकारी नारेंद्र सिंह, मंडी सचिव उमाशंकर अग्निहोत्री, प्रबंधक एमपी एग्रो बीके सिंह, डॉ. डीपी तिवारी, वीबी गौतम भी उपस्थित रहे।

खाद वितरण की समीक्षा
कलेक्टर ने बीज वितरण व बोवनी की स्थिति पर चर्चा की। निर्देश दिए कि डबल लाक से प्रत्येक समिति में 5-5 टन यूरिया, डीएपी खाद भंडारण कराएं। चुरहट और रामपुर नैकिन समिति में ज्यादा खाद भंडारण के जांच के निर्देश दिए। सूरज धारा अन्नपूर्णा अंतर्गत वितरित बीज का भुगतान व मापवा योजना से प्रत्येक ब्लॉक में 2-2 प्रशिक्षण कराने को कहा।

2 नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे

खाद के नमूनों की समीक्षा में उप संचालक कृषि ने बताया कि बीज के 100 के विरुद्ध 112, उर्वरक 24 के विरुद्ध 8 व कीटनाशक दवाओं के 8 के विरुद्ध 2 नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं। परिणाम अभी अप्राप्त है। पशुपालन विभाग के अफसरों को निर्देशित किया कि पशुओं में टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करें। बायोगैस की प्रगति बढ़ाने एमपी एग्रो के प्रबंधक को निर्देश दिए। आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना से लाभान्वित किसानों के यहां गोबर गैस बनवाने के निर्देश दिए।

युवा मंडी कारोबार की बारीकियां भी सीखेंगे
मंडी व्यापार को बढ़ावा देने मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने मुख्यमंत्री युवा मंडी उद्यमी योजना शुरू की है। इसके तहत युवाओं को मप्र की अ व ब वर्ग की अक्रियाशील उपमंडी व स व द श्रेणी की मंडियां व उपमंडियोंं में युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

युवा को 5 हजार प्रतिमाह मानदेय

चयन, प्रशिक्षण, अनुज्ञप्ति व ऋण स्वीकृत के लिए जरूरी सहयोग दिया जाएगा। राजमाता विजयाराजे कृषि विवि ग्वालियर में तीन माह की ट्रेनिंग होगी। इसके बाद सचिव की निगरानी व व्यापारियों के मार्गदर्शन में तीन माह की व्यवहारिक ट्रेनिंग होगी। इस दौरान युवा को 5 हजार प्रतिमाह मानदेय भी मिलेगा।

जरूरत पड़े तो नहरों में पानी छुड़वाएं
कहा, यदि बाणसागर नहर से बोवनी के लिए पानी छुड़वाने की जरूरत पड़े तो जल उपभोक्ता समितियों के अध्यक्ष से कार्यपालन यंत्री बाण सागर नहर को मांग पत्र दिलवाएं।