
Memories of poetic Nisha adorned in memories Arjun Singh late night
सीधी। पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं मप्र के मुख्यमंत्री रहे स्व.कुंवर अर्जुन सिंह की याद में शनिवार की शाम शहर के छत्रसाल स्टेडियम में यादें अर्जुन सिंह अखिल भारतीय कवि स मेलन द्वितीय सोपान का स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मप्र सरकार के पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय ङ्क्षसह राहुल ने की। इस अवसर पर देश भर के आये ख्यातिलब्ध कवियों ने देर रात तक अपने कविता पाठों के माध्यम से श्रोताओ बांधे रखा। कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले कवियों में मुख्य रूप से गजेंद्र सोलंकी दिल्ली, अशोक सुंदरानी सतना, हासिम फिरोजाबादी उप्र, शंभू शिखर बिहार, मुमताज नसीम दिल्ली, राधाकांत पांडेय दिल्ली, अखिलेश द्विवेदी प्रयागराज, अनिल चौबे बनारस, साक्षी तिवारी प्रयागराज व विजयलक्ष्मी शुक्ला सिंगरौली शामिल रहे।
देश के युवा कवि राधाकांत पांडेय की कुं.अर्जुन सिंह की यादों से जुड़ी कविताओं ने हर व्यक्ति को झकझोर दिया। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आये कवियों ने अपनी शानदार कविताओं से लोगों को वाह-वाह कहने में मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली की कवियत्री मुमताज़ नसीम की सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुई। प्रयागराज से आए अखिलेश द्विवेदी ने अपने हावभाव व मुक्तकों से लोगों को खूब हंसाया। साक्षी तिवारी के छंद और विजय लक्ष्मी के मुक्तक को भी लोगों ने खूब सराहा। दिल्ली से आए कवि राधाकांत पांडेय ने विंध्य क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं वैचारिक महत्व तदनुरूप दाऊ साहब के जीवन पर प्रकाश डाला, श्रोताओं सहित अजय सिंह राहुल ने भी तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका हौसला बढ़ाया। कड़ाके की ठंड में दिल्ली से आऐ कवि गजेंद्र सोलंकी के शानदार संचालन में बिहार से आए हास्य कवि शंभू शिखर ने राजनीतिक चुटकियों और अपने बिहारी अंदाज़ से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया तो मुमताज़ नसीम दिल्ली की श्रृंगार रस की कविताओं ने उपस्थित श्रोताओं पर अपना विशेष प्रभाव छोड़ा। बनारस से आए डॉ.अनिल चौबे के हास्य छंदों ने भीषण ठंड में भी श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर किया, तो फिऱोजाबाद से आए मशहूर शायर हाशिम फिरोजाबादी ने अपनी शायरी वो हिंदुस्तान छोड़ दें के माध्यम से श्रोताओं पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ा। अशोक सुंदरानी के हास्य ठहाकों एवं कार्यक्रम का समापन करते हुए दिल्ली से आए कवि गजेंद्र सोलंकी ने उपस्थित श्रोताओं के मन में कड़कडाती ठंड के बीच भी देशभक्ति का संचार करते हुए अपना प्रभावी काव्यपाठ किया। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते कहा कि जगे नहीं तो सो जाएगी भारत की पहचान, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, शेखर का बलिदान, बचा लो अपना हिंदुस्तान सुनाकर भरपूर तालियां बटोरी।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ में कुंवर अर्जुन सिंह सर्वहारा कल्याण मंच के संयोजक राजकुमार सिंह द्वारा स्वागत भाषण के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया।
प्रतिभाओं का किया गया सम्मान-
कार्यक्रम यादें अर्जुन ङ्क्षसह में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन शुरू होने से पहले कुंवर अर्जुन सिंह सर्वहारा कल्याण मंच के चिकित्सा, शिक्षा व समाजसेवा से जुड़ी विंध्य क्षेत्र की तीन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ.एपीएस गहरवार संजय गांधी चिकित्सालय रीवा को सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवा के क्षेत्र में जिले के किसानों, गरीबों, निरीह व्यक्तियों की आवाज उठाकर उनकी समस्याओं का निदान कराने में अपना पूरा जीवन लगाने वाले समाजसेवी उमेश तिवारी को सम्मनित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में डॉ.मोह.सलीम प्राध्यापक संजय गांधी महाविद्यालय सीधी को पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल व अजय ङ्क्षसह राहुल के द्वारा साल, श्रीफल के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कुं.अर्जुन सिंह से लगाव रखने वाले रीवा-सतना-सिंगरौली, शहडोल के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन कुं.अर्जुन सिंह सर्वहारा कल्याण मंच के संयोजक राजकुमार सिंह के द्वारा किया गया था। राजकुमार सिंह, अरूण सिंह एवं सूर्यपाल ङ्क्षसह राजन के द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में आए कवियों एवं अतिथियों का साल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
Published on:
10 Feb 2020 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
