6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी: 56 ग्राम पंचायतों के घोषित हुए परिणाम, चुरहट नपं के वार्ड चुनाव में कांग्रेस का कब्जा

विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ निकाला विजय जुलूस, कई दिग्गज हुए धरासाई

2 min read
Google source verification
mp nagar nikay election result 2018 Gram Panchayat elections result

mp nagar nikay election result 2018 Gram Panchayat elections result

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में 56 ग्राम पंचायतों की मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। शनिवार की सुबह 8 बजे से जनपद पंचायत सीधी की मतगणना संजय गांधी कॉलेज परिसर में एसडीएम शैलेंद्र सिंह की देखरेख में हुई। वही जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों की मतगणना उत्कृष्ट विद्यालय के परिसर व सिहावल जनपद अंतर्गत आने वाली सात पंचायतों की मतगणना बहरी हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में संपन्न हुई।

जिले की एक मात्र नगर पंचायत चुरहट के वार्ड क्रमांक-3 पार्षद पद की मतगणना सामुदायिक भवन में की गई। चुनाव परिणाम आते ही विजयी पाषर्द के समर्थको में जश्र का महौल था। इसके बाद अपने-अपने विजयी प्रत्याशियों के पक्ष में रैलियां एवं जुलूस के साथ खुशियां मनाई गई। पंचायत चुनाव में जिले में सबसे ज्यादा 785 वोटों से जीत कमला सिंह ग्राम पंचायत नौढिय़ा जनपद पंचायत सीधी की हुई है।

परिणाम की घोषणा 22 को
शनिवार को मतगणना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है किंतु टेबिलेशन व परिणाम की घोषणा नहीं की गई है। परिणाम की घोंषणा व प्रमाण-पत्र का वितरण 22 जनवरी को किया जाएगा। गणना में प्राप्त मतों के आधार पर ज्यादा वोट पाने वाले प्रत्याशी जीत का जश्र मना रहे हैं।

चुरहट में कांग्रेस का कब्जा
नगर पंचायत चुरहट के वार्ड-३ में पार्षद पद कांग्रेस प्रत्यासी बृजेश पांडेय ने विजयी श्री हासिल की। ब्रजेश पांडेय को 349 मत एवं भाजपा प्रत्यासी राजेंद्र पांडेय को 222 मत मिले। बृजेश पांडेय 127 मतों से जीत दर्ज की।


सीधी: ग्राम पंचायत विजयी प्रत्याशी
- बरिगवां नं.-2 प्रवेश कुमार मिश्र
- बढ़ौरा किरण मिश्रा
- तेंदुआ नारायण दास साकेत
- करगिल श्रीकांत दुबे
- भेलकी खुर्द द्वारिका केवट
- अमरवाह बुटान बसोर
- कुर्रवाह महेश जायसवाल
- नौगवां धीर सिंह नीला सिंह
- नौगवां दर्शन सिंह आशा तखतराज
- धनखोरी मुन्नी कैलाश साकेत
- पनवार चौहानन बीरेंद्र सिंह चौहान
- पनवार बघेलान बीना धीरेंद्र सिंह
- पडख़ुरी नं.-2 विमला अशोक विश्वकर्मा
- जमोड़ी सेंगरान शांती कोल
- जमोड़ी कला जयमंती सिंह गोंड़
- नौढिय़ा कमला सिंह
- बटौली रामसिया रजक
- खैरही अशोक सिंह
- रामगढ़ नं.-2 शीला सिंह
- गाड़ा बबन सिंह राजकली भुजवा
- गाड़ा लोलर सिंह तिजिया विश्वकर्मा
- पड़ैनिया खुर्द विनोद सिंह
- जोगीपुर दक्षिण कमलेश्वर सिंह
- कोठार कौशिल्या मणिराज कोल
- शिवपुरवा नं.-1 धीरेंद्र सिंह चौहान
- उपनी छोटकिया रामपती यादव
- कुकुड़ीझर भैयालाल कोल
- सारोकला संजय सिंह

जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के सरपंच का परिणाम
- बघवार पुष्पा आशोक सिंह
- गोपालपुर नर्मदेेश्वर सिंह
- कटौली लाल्ला कोल
- मझिगवां अदिल साकेत
- पटना सुंदरलाल विश्वकर्मा
- बुढग़ौना अवधराज गोंड़
- रघुनाथपुर मानवती प्रजापति
- पटेहरा साधना सिंह
- नैकिन शकुंतला नाई
- चोरगड़ी दुइजी बृजेश कुशवाहा
- बडख़रा 740 उर्मिला पाल
- बडख़रा 734 चेतमणि सोनी
- अमरपुर मिथिलेश सिंह
- कुआ बीरेंद्र पटेल
- कोष्टा कोठार रमेश बंसल
- सांड़ा शंकर बहादुर सिंह
- कंधवार सियादुलारी साकेत
- टकटैया अजय पटेल
- दुअरा अनिल सिंह
- भितरी बिनतियां साकेत
- चकड़ौर अनिल गुप्ता

जनपद पंचायत सिहावल के सरपंच का परिणाम
- जनकपुर योगेंद्र दुबे
- कुबरी गुलाब कली कोल
- मझरेटी नंदलाल कोरी
- कुचवाही दिनेश गुप्ता
- पोखडौर सरोज देवी
- पड़रिया बब्बू सोधियां
- तेदुआ नं.-1 मीरा सोधियां
- कुशियारी प्रतिमा सिंह