
sidhi news
सीधी। मझौली क्षेत्र मे पेयजल संकट से निजात हेतु लागू की गई मझौली ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना मजाक बनकर रह गई है। इस योजना के तहत बनास नदी के पानी से क्षेत्र के 31 गांवों मे पीने का पानी पहुचाया जाना था। 69.93 करोड़ की लागत से स्वीकृत हुए इस प्रोजेक्ट का कार्य डेड लाइन के तीन वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इस वाटर सप्लाई का निर्माण कार्य जल निगम की देखरेख मे किया जा रहा है। योजना के तहत दिसंबर 2016 मे चिन्हित गांवों मे पेयजल सुविधा मुहैया कराए जाने की डेड लाइन निर्धारित की गई थी।
बताते चलें कि मझौली क्षेत्र के गांवों मे पीने के पानी की समस्या के निराकरण हेतु मझौली ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत क्षेत्र के 31 गांवों मे पेय जल मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य जल निगम की देखरेख में मेटर जेआई पीएस कंपनी द्वारा किया जा रहा है, कंपनी ने फरवरी 2015 से प्रोजेक्ट मे कार्य करना शुरू किया था, जिसके तहत परसिली गांव मे वाटर फिल्टर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसके अलावा चिन्हित गांवों मे टंकियों के निर्माण का भी कार्य लगभग पूरा हो गया है, लेकिन पाइप लाइन का विस्तार अभी तक नहीं हो पाया है।
इन गांवों मे उपलब्ध होगी पेयजल सुविधा-
मझौली ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना मे मझौली क्षेत्र के जिन ३१ गांवों को शामिल किया गया है उसमे करमाई, परसिली, ताला, बघैला, मेडऱा, छुही, खंतरा, अमेढिय़ा, बंजारी, दियाडोल, डांगा, डांगी, पोंड़ी, पांड़, दड़ौर, भैंसवाही, चुवाही, सेमरिहा, बोदारी टोला, चमराडोल, खमचौरा, बड़काडोल, जमुआ, नेबूहा, बगैहा, टेकर, धनौली, देवरी, कोतमा तथा बड़वाही गांव शामिल हैं।
पेयजल स्वच्छता समिति करेगी सप्लाई-
पेय जल सप्लाई के लिए चिन्हित 31 गांवों मे पानी टंकियों के माध्यम से पाइप लाईन बिछाकर घर-घर पेयजल की सप्लाई की जानी है। इस सप्लाई के मरम्मतीकरण का काम 10 वर्ष तक संबंधित संविदाकार द्वारा किया जाएगा। जबकि ग्राम पंचायत स्तर पर गठित पेयजल स्वच्छता समिति द्वारा देखरेख एवं सप्लाई का कार्य किया जाएगा। पेयजल के लिए निर्धारित शुल्क की भी वसूली का कार्य पेयजल स्वच्छता समिति के जिम्मे होगा।
31 गावों मे सप्लाई के लिए बनी 17 टंकिया-
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 31 चिन्हित गांवो मे पेयजल सप्लाई के लिए 17 टंकियों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इन्ही टंकियों के माध्यम से गांवों मे घर-घर पाइप लाईन के माध्यम से कनेक्शन देकर पेय जल सप्लाई की जानी है, लेकिन पाइप लाइन का विस्तार कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है।
Published on:
15 Apr 2019 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
