11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान: सीधी सूखा नदी व रामपुर नैकिन क्षेत्र के घुंघुरी नदी के सरैहा घाट में चला स्वच्छता अभियान

गणमान्य नागरिकों सहित समाजसेवियों व स्वयंसेवी संगठनों ने निभाई सहभागिता, नदी के अंदर व घाट मेें की गई सफाई, दिया गया जल संरक्षण का संदेश

2 min read
Google source verification
sidhi news

sidhi news

सीधी। पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान के तहत इस रविवार 9 जून को जिले की दो नदियों में सफाई का कार्य किया गया। सीधी शहर के सूखा नदी में जहां जिला प्रशासन के सहयोग से चल रहे सफाई अभियान में शहर के जनप्रतिनिधियों ने व समाजसेवी संगठनों के लोगो ने सफाई करते हुए जल श्रोतों को संरक्षित का करने का संदेश दिया वहीं वहीं रामपुर नैकिन विकासखंड अंतर्गत घुंघुरी नदी के सरैहा घाट पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास ग्राम कुआं में आयोजित स्वच्छता अभियान में नदी की सफाई करते हुए नदी के अंदर से जलीय पौधों को बाहर निकाला व घाट की सफाई की। दोनो कार्यक्रमों में करीब आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने भाग लेकर जल श्रोतों को संरक्षित रखने का संदेश दिया।
शहर के सूखा नदी की सफाई में लोगों ने दिखाया उत्साह-
शहर की जीवन दायिनी माने जाने वाले सूखा नदी में पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान के तहत सफाई अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा जनसहयोग से लगातार इसकी स्वच्छता के साथ ही इसकी तस्वीर बदलने का कार्य किया जा रहा है। सूखा नदी के गहरीकरण, सौंदर्यीकरण की दिशा मेें कार्य किया रहा है, साथ ही नदी की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को भी चिन्हित कर हटाने का कार्य किया जा रहा है। पत्रिका अमृतम जलम अभियान के तहत इस रविवार 6 जून को सूखा नाले के कालेज-स्टेडियम मार्ग के पुल के पास स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया गया, इस कार्यक्रम में करीब दो दर्जन लोगों ने भाग लेते हुए प्रतीकात्मक सफाई की तथा जल सरंक्षण व जल श्रोतों को संरक्षित करने का संदेश दिया, जिसके लिए कार्यक्रम में उपस्थिति भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी.आरबी सिंह ने शामिल लोगों को शपथ भी दिलाई। स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी.आरबी सिंह, डॉ.अनूप मिश्रा, लोक सभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष एड.रंजना मिश्रा, समाजसेवी उत्तरा वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम सोनी, श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, जनअभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक अनिल पाठक, समाजसेवी राधा पांडेय, भाजयुमो जिला महामंत्री अमित सोनी, शिव कुशवाहा, सुखनिधान द्विवेदी, राहुल वर्मा, अजीत सिंह चौहान, आशीष पांडेय आशू, सपाक्स संगठन के विनय मिश्रा, योगेश पांडेय, अभिषेक सिंह, ललन सिंह, सूरज सिंह, पंकज कुशवाहा, रोशन सिंह, रोहित सिंह, मुन्ना तिवारी सहित इंद्रवती नाट्य समिति के लोग शामिल रहे। इस दौरान लोगों द्वारा सूखा नदी के जलीय पौधों को उखाड़कर बाहर किया गया।
घुंघुरी नदी के सरैहा घाट में हुआ स्वच्छता कार्यक्रम, लोगों ने किया श्रमदान-
इसके साथ ही पत्रिका अमृतम जलम अभियान के इस रविवार 6 जून को घुंघुरी नदी के सरैहा घाट पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास ग्राम कुआं विकासखंड रामपुर नैकिन में भी नदी सफाई अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां अभियान में शामिल करीब ढाई दर्जन लोगों ने सुबह 6 बजे से 8 बजे तक नदी के जलीय पौधों की सफाई करते हुए जलीय पौधों को बाहर किया तो वहीं घाट की भी सफाई की गई। कार्यक्रम में मुख्या रूप से आजाद अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय तिवारी, सपाक्स जिलाध्यक्ष राकेश दुबे, विंध्य पुनरोत्थान समिति के एड.अंबुज पांडेय, अमरनाथ पांडेय वरिष्ठ अध्यापक, शिवनरेश तिवारी, राकेश मिश्रा, रावेंद्र मिश्रा, उमाकांत पयासी, अशोक पयासी, विनय मिश्र, भैयालाल कोल, गंगा यादव, रामसिया विश्वकर्मा, शेषमणि कोल, समयलाल यादव, विमलेश कोल, जयकिशन कोल, बब्बू कोल, सतीश कोल, भगवानदीन कोल, बुद्धसेन कोल, पप्पू कोल, कमलेश कोल, अजय कोल, रमेश कोल, उमेश कोल, बंसीलाल कोल, सुदामा कोल, अनिल कोल, धनेश कोल, रामाधार यादव, गंगा यादव, समयलाल यादव, शेषमणि साहू, कमलेश त्रिपाठी, रामप्रसाद यादव, बंदे यादव, संत कामराज पंचमुखी आश्रम कुआं सहित अन्य स्थानीय ग्रामीण जन शामिल रहे।