19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिरी प्रहार : 18 साल में भाजपा ने आप से खींचकर उद्योगपतियों को सींचा- प्रियंका गांधी

MP Election 2023 के लिए सीधी में प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले भरी जमकर हुंकार।

2 min read
Google source verification
priyanka_gandhi_sidhi.jpg

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने पहले दतिया और फिर सीधी में चुनावी सभा को संबोधित किया। चुनाव प्रचार खत्म होने से ठीक पहले सीदी में चुनावी सभा के दौरान प्रियंका ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की 18 साल से सरकार है और सरकार ने जो काम किया है वो साफ दिख रहा है।

प्रियंका गांधी के भाषण की बड़ी बातें..
- आज बिरसा मुंडा का जन्मदिन है उन्हें हम सभी का नमन।
- मेरे परिवार और आपके बीच एक पुराना रिश्ता है।
- मेरे पिताजी, दादी और नेहरू जी यहां पर बार-बार आए, सीधी की भूमि को सिद्ध भूमि कहते हैं।
- किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और आम जन जो जीवन जीते हैं वो सब एक साधना ही है।
- आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपके लिए जो नेता आते हैं वो आपके लिए क्या कर रहे हैं।
- मध्यप्रदेश में 18 साल से जो सरकार चल रही है उसने 18 साल में क्या किया ये साफ दिख रहा है।
- उद्योगपतियों के हजारों करोड़ के कर्ज माफ किए जा रहे हैं लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा।
- आपने अपने बच्चों को मेहनत करके पढ़ाया लिखाया लेकिन पढ़-लिखकर भी बच्चे बेरोजगार हैं।
- सरकारी कर्मचारी ओपीएस ओपीएस चिल्लाकर थक गए लेकिन मध्यप्रदेश की सरकार ने एक नहीं सुनी।
- जो नेता सरकार चला रहे हैं वो ये भूल गए हैं कि जनता ही सर्वोपरि है।
- मैं भी अपने वादे भूल गए तो आप मुझे सबक सिखाइए, यही जागरूकता है। नेताओं के मन में जनता के प्रति घबराहट होनी चाहिए।
- एक अच्छी सरकार आपका पैसा उद्योगपतियों के जेब में नहीं डालती बल्कि आपको ही वापस करती है।
- मेरा सवाल है मध्यप्रदेश में चुनाव से दो महीने पहले लाडली बहना योजना क्यों आई। 18 साल में भाजपा को लाडली बहनों की याद क्यों नहीं आई।
- मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने आपसे खींचकर उद्योगपतियों को सींचा गया है।
- एक असली सही सरकार आपको चुननी है जो आपके हाथों में आपकी असली शक्ति देगी। कांग्रेस की सभी सरकारों ने यही काम किया है।