11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांप के डसने पर महिला को झाड़फूक कराने ले गए परिजन, वीडियो देख आप बताएं, ये आस्था है या अंधविश्वास ?

- सर्प दंश पर आस्था या अंधविश्वास?- महिला को सांप ने डसा परिजन कराते रहे झाड़-फूंक- हालत गंभीर होने पर अस्पताल में कराया भर्ती- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

2 min read
Google source verification
snake bite news

सांप के डसने पर महिला को झाड़फूक कराने ले गए परिजन, वीडियो देख आप बताएं, ये आस्था है या अंधविश्वास ?

स्वास्थ विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे जागरुकता अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाकों में आज भी लोगों का विश्वास अंधविश्वास पर बना हुआ है। ताजा मामला नागपंचमी के दिन प्रदेश के सीधी जिले में सामने आया। यहां एक महिला को सांप के काटने के बाद इलाज कराने के बजाए उसके परिजन झाड़फूक कराने ले गए। लंबे समय चले अंधविश्वास के खेल में लगातार महिला की हालत बिगड़ती रही और आखिरकार महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां तबियत में तेजी से बिगाड़ आता देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रीवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल, महिला की हालत बेहद नाजुक है।

प्रदेश के सीधी जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्पदंश को लेकर लोगों में झाड़फूक के अंधविश्वास को खत्म करने के लिए लगातार जागरुकता अभियान चला रही हैं। बावजूद इसके सर्पदंश के पीड़ितों को उनके परिजन यहां अकसर अस्पताल ले जाने के बजाए बैगा-गुनिया से झाड़फूक कराने पहुंच जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के चुरहट थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले सेमरिया गांव से सामने आया है। यहां एक महिला को सांप ने डस लिया, जिसे इलाज कराने ले जाने के बजाए उसके परिजन झाड़-फूंक कराने ले गए। झाड़फूक की इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Nag Panchami 2023 : यहां लगती है नाग की अदालत, शरीर में प्रवेश करके नाग की आत्मा बताती है काटने का कारण


सोशल मीडिया पर वायरल झाड़फूक का खेल

सामने आए वीडियो में साफ तौर पर नजर आया कि, सांप के डंसने से एक महिला की हालत गंभीर है, जिसे परिजन अस्पताल ले जाने के बजाए, जिला अस्पताल परिसर से लगे सम्राट चौक की डॉ. कॉलोनी की बाउंड्री वॉल के पास बाबा ओझा के पास झाड़फूंक कराने ले गए। लंबे समय चली झाड़फूक के बाद भी जब महिला की हालत बिगड़ती गई तो उसे परिजन नाजुक हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- सुंदर लड़कियां यहां चुराने आती हैं महंगी चॉकलेट, CCTV Footage आपके होश उड़ा देगा


गंभीर हालत में महिला रीवा जिला अस्पताल रेफर

सीधी जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि, पीड़िता को एंटी वेनम डोज लगाने के बाद भी जब हालत में कोई सुधार नहीं आया तो उसे अधिक देर उसी उपचार पर रखना ठीक नहीं समझा। उसकी स्थिति लगातार नाजुक हो रही थी, जिसके चलते गंभीर हालत में उसे रीवा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।