
Ritika was shot dead (Photo Source - Patrika)
Crime news: मध्यप्रदेश के सीधी जिले से सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां पर चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मबई से कार्यक्रम के दौरान युवती को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, वही वारदात का वीडियो भी सामने आया है।
इस पूरी वारदात के संबंध में मृतका रितिका सिंह निवासी ग्राम पिपरा थाना गोविंदगढ़ जिला रीवा के भाई उदय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने मौसी के दामाद मृगेंद्र सिंह के यहां सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मवई बीती शाम गए हुए थे। उदय ने बताया कि मौसी की लड़की स्वाति सिंह को बेटा हुआ था जिसकी कल अस्पताल से छुट्टी हुई थी। बेटे के गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
उदय सिंह की माने तो शाम तकरीबन 6:30 बजे गाजे बाजे के साथ डांस करते हुए अस्पताल से बेटे को लेकर मवई गांव पहुंचे और जहां बच्चे को गृह प्रवेश करने ले जा रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत गांव के ही ऋषि सिंह नामक युवक ने पहले तो बंदूक लहराई और इसके बाद बगल से गुजरी उसकी बहन रितिका को आरोपी ने बुलाया और जैसे ही उसकी बहन पीछे की ओर घूमी तो आरोपी ने बंदूक से गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही रितिका गिर गई।
परिवार वालों ने आनन-फानन में गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान रितिका को मृत घोषित कर दिया। उदय ने बताया कि उसकी बहन की जानकार हत्या की गई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है कि गोली जानबूझ कर चलाई गई है या हर्ष फायरिंग की गई है।
Updated on:
10 Mar 2026 01:01 pm
Published on:
10 Mar 2026 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
