1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में शिवसैनिकों का जल सत्याग्रह ! भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों का किया समर्थन

Jal Satyagrah: मध्य प्रदेश के सीधी में रेलवे विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण से प्रभावित होने वाले किसानों का आक्रोश। किसानों के साथ शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने गोपाल दास नीरज बांध पर जल सत्याग्रह किया।

less than 1 minute read
Google source verification

सीधी

image

Akash Dewani

Jan 27, 2025

Shiv Sena (UBT) supported the farmers regarding land acquisition did Jal Satyagrah in Sidhi

Jal Satyagrah: मध्य प्रदेश के सीधी में रेलवे विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के समर्थन में शिवसेना (UBT) ने सोमवार को गोपाल दास नीरज बांध पर जल सत्याग्रह (Jal Satyagrah) किया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों महिलाएं और पुरुष 4 फीट गहरे पानी में उतरे और 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए उच्च अधिकारियों से मिलने की मांग की। यह प्रदर्शन लगभग एक घंटे से अधिक चला, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के 8 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला?

मामला सीधी जिले के नौढ़िया क्षेत्र से जुड़ा है, जहां करीब 45 परिवारों की जमीन रेलवे विभाग ने अधिग्रहण कर ली है। प्रभावित किसानों का आरोप है कि उन्हें उनकी जमीन के बदले उचित मुआवजा नहीं दिया गया। प्रत्येक परिवार को मात्र 1 लाख रुपये मिले, जबकि जमीन का पट्टा जिनके नाम था, उन्हें ही मुख्य मुआवजा दिया गया। छह महीने पहले रेलवे ने इन परिवारों को जमीन से बेदखल कर दिया था, जिसके बाद से पीड़ित लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं आया है।

यह भी पढ़े- छोटी सी बात पर नाबालिग की चप्पल-बेल्ट से पिटाई, दिल दहला देगा MP का ये मामला

प्रदर्शन और गिरफ्तारी

अधिकारियों से बात करने के लिए शिवसैनिकों (UBT) ने जल सत्याग्रह का रास्ता अपनाया। महिलाओं सहित सभी प्रदर्शनकारी 4 फीट गहरे पानी में उतर गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाला और कानून के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए 8 शिवसैनिकों (UBT) को गिरफ्तार कर लिया। सीधी डीएसपी गायत्री तिवारी ने बताया कि शिवसेना के सभी पदाधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader