बावजूद इसके ये तीन माह के भीतर ही गायब हो गए। स्वच्छता सर्वे टीम को दिखाने के लिए शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में नए कचरा बॉक्स तो लगवा दिए गए थे, लेकिन अब वहां केवल स्टैंड बचा है, कचरा बॉक्स गायब हो चुका है, ऐसी स्थिति में लोगों को सड़क पर कचरा फेंकना मजबूरी बन गई है। शहर के सोनांचल बस स्टैंड के सामने हनुमान मंदिर के बगल में लगवाए गए कचरा बॉक्स का केवल स्टैंड ही बचा है, लिहाजा आस-पास के लोगों को अब सड़क पर कचरा फेंकना मजबूरी बन गई है। इसके अलावा गांधी चौक मेें कचरा बॉक्स के ढक्कन गायब हो गए।