प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा
आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, युकां लोकसभा क्षेत्र सीधी की अध्यक्ष रंजना मिश्रा, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। आंदोलन में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस बल तैनात रहा। पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश की सरकार को आड़ें हाथ लिया। आरोप लगाया, चुरहट नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का गृह क्षेत्र है, इसलिए क्षेत्र की प्रदेश सरकार द्वारा उपेक्षा की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-३९ के चुरहट मार्ग में निर्माण नहीं कराया गया।