सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिल में एक कूलर के करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। हादसे में पति-पत्नी समेत दुधमुंहे की मौके पर मौत हो गई है। आसपास के लोगों को जैसे ही इस हादसे की बात पता लगी तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की विद्युत सप्लाई बंद कराई।