दाम दें, घर बैठे फैसला
वायरल वीडियो के अनुसार, जमीन नामांतरण के एवज में नायब तहसीलदार सुरेंद्र तिवारी ने पांच हजार की मांग की है। पटवारी राजीव सोनी ने कहा, अभी 4 हजार ले लीजिए बाद में शेष रुपए दे दिए जाएंगे। तहसीलदार ने रुपए ले लिए, लेकिन कहा कि उसे तो रेलवे में नौकरी मिलेगी, मुझे क्या फायदा होगा? पांच हजार से कम मे किसी तरह नहीं करूंगा। पेशी पर आए, तब समझ में आएगा। दाम दे तब उसे पेशी पर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी घर बैठे फैसला ले जा सकता है।