27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Temperature : फतेहपुर में मौसम विभाग बता रहा 45.6 डिग्री और पत्रिका टीम पहुंची तो तापमान मिला 50 डिग्री सेल्सियस

Rajasthan Temperature : दोपहर 2.52 मिनट पर टीम फतेहपुर के धोरों में पहंची तो तापमान देख पसीने छूट गए। अधिकतम तापमान था 50 डिग्री।

2 min read
Google source verification
fatehpur  Temperature

fatehpur sikar rajasthan

सीकर.
इन दिनों पूरा राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमां से आग बरसने का सिलसिला एक सप्ताह से जारी है। इस बीच कई लोगों ने तर्क दिया कि प्रचंड गर्मी और गर्म हवाओं को देखते हुए लग रहा है कि अधिकतम तापमान ज्यादा है, मगर मौसम विभाग तापमान कम करके बता रहा है। इस बात में कितनी सच्चाई ये जानने के राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम की टीम शनिवार दोपहर को सीकर जिले के फतेहपुर के धोरों में निकली। साथ में थी एक दीवार घड़ी जो समय-समय के साथ-साथ तापमान भी बता रही थी।

READ MORE AT : जेठ से लेकर सहेली के चाचा तक की थी गंदी नजर, मौका मिलते ही कर डाला Rape

दोपहर दो बजकर 52 मिनट पर टीम चूरू रोड की तरफ धोरों में पहंची तो तापमान देख पसीने छूट गए। यहां पर घड़ी अधिकतम तापतान 50 डिग्री सेल्सियस बता रही थी। जबकि फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र पर शनिवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। केन्द्र का आंकड़ा ही अधिकृत माना जाता है। धोरों के बाद टीम ने सड़क पर आकर फिर तापतान देखा तो यहां 3 बजकर 18 मिनट पर अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस मिला।

चूरू रहा सबसे गर्म

फतेहपुर कस्बा चूरू जिले से लगता हुआ है। फतेहपुर के साथ-साथ शनिवार को चूरू के धोरे भी तप उठे। चूरू 47.5 डिग्री सेल्सियस के साथ पूरे प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा। पिछले साल 26 का अधिकतम तापमान 49 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। लोगों में यह भी चर्चा रही कि चूरू मौसम विभाग 47.5 डिग्री बता रहा है जबकि इस तरह की घड़ी से चूरू के धोरों में जाकर तापमान लिया जाए तो वो 50 के डिग्री के पार मिलेगा।

26 मई 2018 को राजस्थान का तापमान

जिला तापमान
चूरू 47.5 डिग्री
श्रीगंगानगर 46.6 डिग्री
बाड़मेर 46.6 डिग्री
बीकानेर 45.6 डिग्री
जैसलमेर 45.6 डिग्री
कोटा 45.3 डिग्री
जोधपुर 44.6 डिग्री
पिलानी 44.5 डिग्री
जयपुर 44.2 डिग्री
अजमेर 43.5 डिग्री
डबोक एपी 43.2 डिग्री