12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीषण शीतलहर के चलते स्कूली बच्चों को मिली राहत, इतने दिन बढ़ी छुट्टियां

शेखावाटी में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम ( Cold in Rajasthan ) जारी है। तापमान में भले ही माइनस से बाहर आया हो, लेकिन सर्दी का असर और तेज हो गया। भीषण शीतलहर ( Cold Wave in Rajasthan ) के चलते जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर एक से आठ तक के स्कूली बच्चों को राहत देते हुए अवकाश की घोषणा ( Declared Holiday in Schools Due to Cold ) की है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Dec 31, 2019

भीषण शीतलहर के चलते स्कूली बच्चों को मिली राहत, इतने दिन बढ़ी छुट्टियां

भीषण शीतलहर के चलते स्कूली बच्चों को मिली राहत, इतने दिन बढ़ी छुट्टियां

सीकर।
शेखावाटी में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम ( cold in Rajasthan ) जारी है। तापमान में भले ही माइनस से बाहर आया हो, लेकिन सर्दी का असर और तेज हो गया। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जबरदस्त सर्दी से अलाव भी बेअसर रहा। लोग गर्म कपड़ों में भी ठिठुरते रहे। नश्तर सी चुभती सर्द हवाओं सेे भी जनजीवन को प्रभावित हो गया। इधर, झुंझुनूं और चूरू में भीषण शीतलहर ( cold wave in Rajasthan ) के चलते जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर एक से आठ तक के स्कूली बच्चों को राहत देते हुए एक से चार जनवरी तक अवकाश की घोषणा ( Declared holiday in Schools Due to Cold ) की है। वहीं सीकर में भी सर्दी को देखते हुए कक्षा 1 से 9 तक के बच्चों का एक से चार जनवरी तक अवकाश घोषित किया है । कक्षा 10 वीं से 12वीं तक के बच्चों का समय सुबह 10 बजे से रहेगा। इस अवधि में सरकारी कार्मिक और शिक्षकों का कोई अवकाश नहीं रहेगा। वहीं सीकर जिला प्रशासन अभी अवकाश करें या न करें की समीक्षा में ही उलझा है।

सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखना पड़ा भारी, कइयों की जिंदगी में छाया अंधेरा

माइनस से उठा तापमान
पिछले एक सप्ताह से अंचल में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। गत चार दिनों से शून्य से नीचे रहा तापमान मंगलवार को माइनस से बाहर आया। फतेहपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज हुआ। लेकिन, सर्दी का सितम और तीखा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे और बादलों के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

अलविदा 2019: जानिए पुलवामा अटैक और एयर स्ट्राइक का शेखावाटी से क्या हैं कनेक्शन

बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी ( IMD Alert in Rajasthan )
मौसम विभाग ने सीकर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट के साथ ही सर्दी और बढ़ेगी।