
देवेंद्र शर्मा होंगे राजस्थान के इस जिले के एएसपी
सीकर.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की शनिवार रात जारी तबादला सूची में सीकर और चूरू जिले के एएसपी बदल गए हैं। देवेन्द्र कुमार शर्मा को सीकर एवं प्रकाश कुमार शर्मा को चूरू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर लगाया गया है। देवेन्द्र शर्मा पहले भी सीकर में पुलिस उप अधीक्षक के पद पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे 12वीं बटालियन आरएसी में डिप्टी कमांडेंट के पद पर पदस्थापित थे। सीकर एएसपी रहे डॉ. तेजपाल सिंह का तबादला एएसपी नीमराणा अलवर के पद पर किया गया है। वहीं प्रकाश कुमार शर्मा का तबादला चूरू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर किया गया है। एएसपी एडीएफ भरतपुर के पद तैनात प्रकाश कुमार का तबादला पिछली सूची में एएसपी पुलिस कमांडो प्रशिक्षण स्कूल, जोधपुर किया गया था।
Read More :
Published on:
24 Feb 2019 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
