10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस परिवार की बड़ी बेटी के बाद छोटी बेटी पर है बदमाशों की नजर, जानिए क्या है पूरा मामला

नेछवा इलाके के जैतपुरा गांव का एक परिवार नाबालिग बेटी के भविष्य को लेकर दहशत में हैं। बड़ी बेटी ने पति के बाद पीहर का भी घर छोड़ दिया।

2 min read
Google source verification
Sikar Girl

सीकर. नेछवा इलाके के जैतपुरा गांव का एक परिवार नाबालिग बेटी के भविष्य को लेकर दहशत में हैं। बड़ी बेटी ने पति के बाद पीहर का भी घर छोड़ दिया। अब अपराधियों की नजर उसकी 15 वर्षीय बेटी पर है। परिवार का कहना है अपराधिक किस्म के लोग उसकी बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दे रहे हैं। तीन दिन पहले इसका प्रयास भी किया गया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए। बालिका के पिता और परिवार के लोगों ने नेछवा पुलिस थाने में इसकी लिखित शिकायत दी। शनिवार को एसपी से फरियाद करने सीकर आए परिवार ने अपनी पीड़ा बताई।


रिश्तों का कमजोर होता तानाबाना
मामले की गहराई में सामाजिक रिश्तों के ताने-बाने की कमजोर होती जड़े हैं। बालिका के पिता का कहना है कि उसकी बड़ी बेटी भी इन अपराधियों का सहयोग कर रही है। वह दो वर्ष पहले अपने पति का घर छोडक़र आ गई। इसके बाद वह उनके साथ ही रहने लगी। करीब तीन माह परिवार के लोग उसे वापस लेकर आए, लेकिन तीन दिन पहले वो लोग गाडि़यां लेकर आ गए। उस दौरान घर में पुरुष सदस्य नहीं थे। आरोपितों ने छोटी को भी गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं के विरोध के चलते वे इसमें सफल नहीं हो पाए।


घर में बंद हो गई बालिका
पारिवारिक परिस्थितियों के चलते बालिका का स्कूल जाना पहले ही छूट गया। इस घटनाक्रम के बाद परिवार ने उसका खेत में जाना भी बंद कर दिया। बालिका का कहना है कि वे अब घर के बाहर भी नहीं निकल रही है। रात के समय घर के आसपास गाडि़यां घूमती रहती है। एेसे में हर समय डर रहता है।

जैतपुरा से विवाहिता को भगाकर ले जाने के संबंध में परिवाद मिला है। उसकी छोटी बेटी को उठाकर ले जाने के प्रयास की जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी।
-गोपीराम बाजिया, थानाधिकारी, नेछवा

बाल कल्याण समिति के सदस्य पहुंचे मिलने
उधर, लोसल के सिहोट बड़ी गांव में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में शनिवार को बाल कल्याण समिति के सदस्य परिवार के सदस्यों से मिले। समिति के सदस्य कमलकांत ने बताया कि इस दौरान अस्पताल प्रशासन से भी पूरी जानकारी ली गई। इस दौरान भीम सेना के प्रदेशाध्यक्ष अनिल तिडदिया,शिवभगवान सारड़ीवाल, अनिल मारोठिया मौजूद थे।

बाल आयोग ने लिया प्रसंज्ञान
सिहोट बड़ी गांव में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में शनिवार को बाल आयोग ने प्रसंज्ञान ले लिया है। बाल अधिकार संरक्षण अयोग के सदस्य व पोक्सो एक्ट के प्रभारी शिवपाल ख्यालिया ने बताया कि बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों के साथ रविवार को पीडि़त बालिका से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही पुलिस से भी इस मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।