सीकर

रियल लाइफ बालिका वधू ने छोड़ दी दुनिया, अंतिम विदाई में होती सिर्फ एक बात की चर्चा

खाटूश्यामजी पुलिस के अनुसार गांव गनोड़ा में सीमा (15) पुत्री अर्जुन बलाई का शव दोपहर करीब दो बजे घर में फांसी के फंदे पर लटका पाया है।

2 min read
May 08, 2018

खाटूश्यामजी (सीकर).

शीर्षक पढ़कर और तस्वीर देख कर चौकिएगा मत। दोनों ही सही हैं। मासूम सी ये बालिका वधू भी है और एक छात्रा भी। दरअसल, जब ये 10-11 साल की थी तब ही इसकी शादी करके इस बालिका को वधू बना दिया गया था, मगर इसने पढ़ाई नहीं छोड़ी। पीहर ही रहकर पढ़ रही थी। इस बार दसवीं की परीक्षा दी थी। हंसमुख थी। पढ़ाई में होशियार भी।

किसी को इससे कोई गिला शिकवा नहीं था। इसने भी कभी किसी की कोई शिकायत नहीं की। अचानक इस दुनिया से विदा हो गई। पीछे छोड़ गई सिर्फ एक सवाल। जिसका जवाब ना परिजन तलाश पाए ना ही अंतिम विदाई में शामिल हुए लोगों को मिल पाए। आखिर वो क्या वजह थी, जिसके कारण महज 15 साल की सीमा फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

यह है पूरा मामला
-खाटूश्यामजी पुलिस के अनुसार गांव गनोड़ा में सीमा (15) पुत्री अर्जुन बलाई का शव दोपहर करीब दो बजे घर में फांसी के फंदे पर लटका पाया है।
-खाटूश्यामजी पुलिस की शुरुआती जांच के आधार मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
-घटना का पता तब लगा जब सीमा का छोटा भाई रोहित चाय देने के लिए कमरे में गया। बहन का शव लटका देख भाई के होश उड़ गए।
-सीमा की 2014 में दो अन्य बहनों के साथ ही शादी कर दी गई थी, मगर उसने अभी ससुराल आना-जाना शुरू नहीं किया था। पीहर में रहरक पढ़ाई कर रही थी।


SDM व SHO मौके पर पहुंचे

दातारामगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश शर्मा एवं थाना प्रभारी बाबूलाल गुर्जर मय जाप्ते के घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मंगलवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। गौरतलब है कि मृतका के माता-पिता पंजाब में ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। अर्जुन के पांच बेटी और एक बेटा है। सीमा तीसरे नंबर की थी।

कोई नहीं भूल रील लाइफ बालिका वधू को
राजस्थान के सीकर जिले के गांव गनोड़ा सीमा रियल लाइफ बालिका वधू है, मगर पूरा देश रील लाइफ बालिका वधू प्रत्युषा बनर्जी को भी कभी नहीं भूल पाएगा। प्रत्युषा ने टीवी सीरियल बालिका वधू में आनंदी को किरदार निभाया था। 01 अप्रेल 2016 को मुम्बई में प्रत्युषा का शव भी सीमा की तरह फांसी के फंदे से लटका मिला था।

Published on:
08 May 2018 09:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर