26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात को जागी जवान बेटी तो पुलिसवाला यूं कर रहा था उसकी मां की इज्जत से खिलवाड़

महिला का कहना है कि सेवानिवृत कांस्टेबल के यहां उसका परिवार दूसरे गांव में सालभर से खेत में बंटाई का काम कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 8 May 2018, 8:21 PM IST

sikar

सीकर. गांव बिडौली की एक महिला ने सेवानिवृत्त कांस्टेबल पर उसके साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पीडि़त पक्ष का कहना है कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने गए तो पुलिस ने टरका दिया और समझौते का दबाव बनाती रही। ऐसे में सुनवाई नहीं होने पर न्याय की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई जाएगी। ताकि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

READ MORE AT : ईशा अंबानी के दूल्हे आनंद पीरामल के सिर पर सजा सेहरा, देखें बेहद खास तस्वीरें

महिला का कहना है कि सेवानिवृत कांस्टेबल के यहां उसका परिवार दूसरे गांव में सालभर से खेत में बंटाई का काम कर रहा है। रविवार की रात सेवानिवृत्त कांस्टेबल के खेत में बने छप्पर में जब उसका परिवार सो रहा था तो वह आया और उसने महिला को दबोच लिया। आरोप है कि महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हो-हल्ला हुआ तो पास में सो रही उसकी महिला की बड़ी बेटी जाग गई।


READ : रिश्तेदार की पत्नी को अकेला देख खराब हुई युवक की नियत, तुरंत बनाया ये प्लान और कर डाला रेप

READ MORE AT : राजस्थान के पीरामल खानदान की बहू बनेगी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी

इसके बाद आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और जाति गालियां देकर वह भाग छूटा। पीडि़त महिला का पति जब घर लौटा तो उसने घटना की जानकारी दी। महिला के पति के अनुसार घटना के बाद वे लोग सुबह उद्योग नगर थाने में गए। मामला दादिया थाने का होने पर उन्हें वहां भिजवा दिया गया। लेकिन, यहां भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की बताई और आरोपित को बुलवाकर समझौते की बात कही। लंबे इंतजार के बाद पीडि़त पक्ष वहां से भी लौट आया।

जान से मारने की धमकी


पीडि़त महिला के अनुसार घटना के बाद आरोपित ने उनके हिस्से में आने वाली फसल के साथ उसके पशु भी हड़प लिए हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।