scriptईशा अंबानी के दूल्हे आनंद पीरामल के सिर पर सजा सेहरा, देखें बेहद खास तस्वीरें | Patrika News
झुंझुनू

ईशा अंबानी के दूल्हे आनंद पीरामल के सिर पर सजा सेहरा, देखें बेहद खास तस्वीरें

8 Photos
6 years ago
1/8

सीकर. भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ होगी। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी से पहले देखें आनंद पीरामल की कुछ अनदेखी तस्वीरें।

2/8

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई की खबरें इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की शादी संभवतया दिसम्बर 2018 में होनी है।

3/8

पीरामल ग्रुप मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बगड़ का रहने वाला है। यहां के पीरामल सेठ 98 साल पहले मुम्बई गए थे। फिर करीब 67 हजार करोड़ का बिजनेस एम्पायर खड़ा कर दिया।

4/8

पीरामल परिवार का अभी भी अपनी माटी से गहरा जुड़ाव है। आनंद पीरामल भी अक्सर बगड़ आते रहते हैं।

5/8

तीन साल पहले परिवार के साथ आनंद पीरामल स्कूल ऑफ लीडरशीप के कार्यक्रम में शिकरत करने बगड़ आए थे। तब उनका जोरदार स्वागत हुआ।

6/8

आनंद पीरामल ने भी बगड़ के लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया था। आनंद पीरामल बगड़ में अपने परिवार की ओर से संचालित स्कूल में भी गए।

7/8

बगड़ में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और यहां के लोगों से आत्मीयता से मिले। आनंद पीरामल की माता का नाम डॉ. स्वाति पीरामल हैं। इन्हें पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।

8/8

ये है आनंद पीरामल के परिवार की बगड़ स्थित पुस्तैनी हवेली। इसे पीरामल कोठी कहा जाता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.