
मातम में बदली खुशियां, बहन के घर सवामणी गए इकलौते भाई की डूबने से मौत
नीमकाथाना.
Brother of Five Sisters Died : सदर थानांतर्गत गांव लादीकाबास में एनिकट में डूबने ( Youth Died Due to Drowned in Anicut ) से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जैनपुरवास (अलवर) निवासी धारा सिंह गुर्जर पुत्र पप्पूराम गुर्जर लादीकाबास में स्थित गिराटी की ढाणी में अपनी बहन के सवामणी समारोह में शामिल होने आया था। रविवार गांव के समीप बने एनिकट में अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। इस दौरान पैर फिसलने से एनिकट में गिर गया। साथी दोस्त धबराकर गांव में आकर लोगों को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण दौडकऱ मौके पर पहुंचे तथा युवक को पानी में तलाश की। वहीं सूचना पर पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंंचा। तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक को एनिकट से बाहर निकाला गया। मृतक युवक को कपिल चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मौके पर तहसीलदार बृजेश गुप्ता सहित सदर थाना पुलिस मौजूद रही।
एक साल पहले शादी
मृतक धारा सिंह की करीब एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। मृतक की पत्नी का ससुराल में आना-जाना शुरू ही हुआ था।
Read More :
दो दोस्तों के साथ गया था नहाने
मृतक युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए एनिकट पर गया था। नहाने के बाद मृतक जैसे ही एनिकट से बाहर निकला तो पैर फिसल गया।
मातम में बदली सवामणी की खुशियां
बहन के सवामणी समारोह में चल रही खुशियां मातम में बदल गई। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना लगी। तो सब स्तब्ध रह गये। वहीं एनिकट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं बहन के ससुराल में चीख पुकार मच गई। पिता, दादा व बहिनों की रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पांच बहिनों के बीच एक ही भाई
मृतक धारा सिंह गुर्जर के पांच बहिनों के बीच इकलौता भाई है। मृतका की बहन खामोश का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बहन को ढांढ़स बंधाकर संभाला।
Published on:
26 Aug 2019 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
