यह सड़क हादसा सवेरे करीब दस बजे होना सामने आया है। प्रांरभिक जानकारी के अनुसार रींगस पुलिस ने बताया कि मनवार होटल के नजदीक, नेशनल हाइवे संख्या 52 पर दुर्घटना हुई है। गाड़ी पूरी तरह से पिचक गई है। गाड़ी में सवार लोगों के शवों को निकालने में करीब आधे घंटे से भी ज्यादा का समय लगा है। चारों की मौत हो गई है। उनके बारे में पड़ताल की जा रही है।