15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार ने सर्दी, जुखाम, खांसी और अस्थमा की एक दर्जन से ज्यादा खतरनाक दवाइयों पर लगाया बैन, यहां देखें लिस्ट

सर्दी, जुखाम, खांसी व अस्थमा जैसी साधारण बीमारी के उपचार के लिए अब आदमी को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। वजह केन्द्र सरकार की ओर से खांसी को दूर करने वाली 14 तरह की दवाओं पर बैन लगाना है।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Santosh Trivedi

Jun 07, 2023

medicines_.jpg

Banned medicine

सर्दी, जुखाम, खांसी व अस्थमा जैसी साधारण बीमारी के उपचार के लिए अब आदमी को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। वजह केन्द्र सरकार की ओर से खांसी को दूर करने वाली 14 तरह की दवाओं पर बैन लगाना है। जिससे मरीज को न केवल कई तरह की अलग-अलग दवाएं खरीदनी पड़ेगी वहीं सही मात्रा में खुराक भी तय नहीं हो पाएगी। हालांकि इस संबंध में सरकार का तर्क है कि इन कॉम्बिनेशन में शामिल कई दवाओं का दुरुपयोग भी हो रहा है वहीं कई दुष्प्रभाव भी सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए बैन लगाया गया है। सीकर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव नेहरा ने बताया कि बैन लगाने के कारण दवा निर्माता कंपनियों ने भी अपने स्टॉकिस्ट व डीलर से इन दवाओं को वापस मंगवाना शुरू कर दिया है। वहीं कई डीलर्स ने दवाएं भेज भी दी है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस गांव में रेतीले धोरों में सेब की बम्पर पैदावार, हो रही लाखों रुपए की आय


इन साल्ट कॉम्बिनेशन पर बैन
निमूस्लाइड के साथ पैरासिटामोल, एमॉक्सासिलीन के साथ ब्रोमाहेक्सिन, फोल्कोडाइन के साथ प्रोमेथीजीन तथा क्लोरफेनारमाइमेलिएट के साथ डेक्सामिथेफेन, गुयन्फैनिसिन, अमोनियम क्लोराइड मेंथॉल व अमोनियम क्लोराइड ब्रोमहेक्सिन डेक्सट्रोमिथोरफेन और क्लोरफेनारमिन मिलेएट, कोडिन सिरप। ब्रोमहेक्सिन डेक्सामिथोरफेन, अमोनिया क्लोराइड मेंथॉल। डेक्सट्रोमेथोरफेन क्लोरफेनारमाइन मिलेएट, गुआफिनेसिन, अमोनियम क्लोराइड। पैरासिटामोल ब्राम्हेक्सिन, फिनाइलफेरिन, क्लोरफेनारमिन, गुआफिनेसिन। साल्बुटामोल ब्रोमहेक्सिन। क्लोरफेनारमिन कोडिन फॉस्फेट मेंथॉल। फेनाएटोयिन फेनोबारबीटोन सोडियम। अमोनियम क्लोराइड, सोडियम साइट्रेट क्लोरफेनारमाइन मिलेएट, मेंथॉल सिरप। साल्बुटामोल, हाइड्रोक्सीथाइल थियोफिलाइन, ब्रोमक्सिन।