दसवीं तक पढ़ी संतोष देवी अपने बगीचे में नर्सरी व बागवानी रिसर्च सेंटर भी चलाती है। अब तक वह हजारों किसानों को जैविक खेती व बागवानी के गुर सिखा चुकी है। उनके बगीचे में सेब के अलावा अनार, रेड जापानी अमरूद, मौसमी, बेर, चिकू, किन्नू की भी शानदार पैदावार हो रही है।