8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Video: सीएम ने किया दो महिलाओं से संवाद

नीमकाथाना. राजस्थान किसान महोत्सव के तहत अग्रसेन भवन में शुक्रवार को लंपी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित किया तथा लाभार्थियों से संवाद दिया।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

Jun 17, 2023

Video: सीएम ने किया दो महिलाओं से संवाद

Video: सीएम ने किया दो महिलाओं से संवाद

नीमकाथाना. राजस्थान किसान महोत्सव के तहत अग्रसेन भवन में शुक्रवार को लंपी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित किया तथा लाभार्थियों से संवाद दिया। समारोह में नीमकाथाना जिले के नीमकाथाना व पाटन के 151 पशुपालकों को 40-40 हजार रुपए की सहायता राशि उनके खाते में डाली गई। इस दौरान विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि नीमकाथाना के आस पास के इलाकों में 175 गायों की मौत हुई थी। इसमें कुछ दिक्कत की वजह से 25 लोगो को अभी पैसा नहीं मिल पाया हैं। बाकी सभी को मुख्यमंत्री ने सीधे पशुपालकों के खातों में पैसा पहुंचा दिया है। कार्यक्रम में ओएसडी हरजीलाल अटल, अपर जिला कलक्टर अनिल कुमार महला, उप निदेशक पशुपालन विभाग गोपीराम कुमावत, उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, तहसीलदार सज्जन कुमार लाटा, बीडीओ कृष्ण मुरारी छालिया, डॉ रणजीत महरानिया, निधि राजेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी व लाभार्थी मौजूद थे।

सीएम ने पूछा पैसों का क्या करोगी...

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने वर्चुअल माध्यम से नीमकाथाना की दो पशुपालक महिलाओं से सीधा संवाद किया। राणासर की पशुपालक आंची देवी से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूछा कि आप अब इन पैसों का क्या करोगे तो महिला बोली गाय लेकर आऊंगी और बच्चों को दूध पिलाऊंगी। इस पर सीएम मुस्कुराते हुए बोले बहुत बढिय़ा। मुख्यमंत्री ने सिरोही की पशुपालक कमला देवी से भी बात की। मुख्यमंत्री ने महगाई राहत कैंप की भी महिला से चर्चा की। महिलाओं ने सीएम को नीमकाथाना जिला बनाने को लेकर धन्यवाद दिया।

गायों के नाम पर वोट मांगती है भाजपा

समारोह में विधायक सुरेश मोदी ने सरकार की सराहना की तथा भाजपा निशाने भी साधे। उन्होंने कहा कि पशुपालकों पर जो संकट आया था उनको राज्य सरकार यह सहायता राशि देकर पशुपालकों को बहुत सहारा मिलेगा। विधायक ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो गायों के नाम पर वोट मांगते हैं उन्होंने एक भी काम गायों के लिए नहीं किया। बीजेपी सरकार ने एक भी रुपया गायों के लिए गौशाला में अनुदान नहीं दिया और यह काम केवल राजस्थान की कांग्रेस सरकार की कर सकती है। राज्य सरकार ने गोशाला के अनुदान की राशि भी बढ़ाई हैं।