9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News : रास्ते के विवाद ने ली युवक की जान, ट्रैक्टर से कई बार रौंदा

नीमकाथाना जिले के जीलो गांव में रास्ते को लेकर विवाद के चलते बुधवार को ट्रैक्टर चढ़ाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। परिजन ने आरोप लगाया कि पड़ोसी जनक सिंह ने ट्रैक्टर चढ़ाकर भवानी सिंह की जान ले ली। आरोपी जनकसिंह ने भवानी को ट्रैक्टर से टक्कर मारने के बाद कई बार ट्रैक्टर से रौंदा।
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Manoj Vashisth

Nov 16, 2023

neem-ka-thana.jpg

Man killed by tractor in road dispute

सीकर. नीमकाथाना जिले के जीलो गांव में रास्ते को लेकर विवाद के चलते बुधवार को ट्रैक्टर चढ़ाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। परिजन ने आरोप लगाया कि पड़ोसी जनक सिंह ने ट्रैक्टर चढ़ाकर भवानी सिंह की जान ले ली। आरोपी जनकसिंह ने भवानी को ट्रैक्टर से टक्कर मारने के बाद कई बार ट्रैक्टर से रौंदा।

मृतक के छोटे भाई नंदसिंह ने बताया कि जनक सिंह उनके खेत के बीच से रास्ता निकालना चाहता था, जबकि उन्होंने अपने खेत के बगल से रास्ता दे दिया था। आरोपी ने दीपावली पर नया ट्रैक्टर खरीदा था, जिसे गांव के अन्य लोगों के घर खड़ा कर रखा था। रास्ते के विवाद को लेकर जनक सिंह ने बुधवार सुबह नंदसिंह को मारने के लिए पीछे ट्रैक्टर दौड़ाया, इसी दौरान भवानी सिंह वहां आ गया। आरोपी ने जानबूझकर ट्रैक्टर से रौंद कर भवानी सिंह की हत्या कर दी।

चार माह पूर्व पुलिस को दी थी शिकायत

नंदसिंह के अनुसार आरोपियों के खिलाफ चार माह पूर्व लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसकी वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने उसके भाई की हत्या कर दी। इधर, डाबला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार के अनुसार मृतक के भाई नंद सिंह की ओर से नामजद रिपोर्ट दी गई है, मामला दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर चढ़ाने वाला मुख्य आरोपी ट्रैक्टर लेकर फरार है। मृतक के छोटे भाई नंदसिंह ने छह आरोपियों जिनमें मुख्य आरोपी जनकसिंह, दीपकसिंह, रविंद्रसिंह और तीन महिलाओं के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है।