सीकर। लखदातारी बाबा श्याम के देश-विदेश के हजारों श्याम प्रेमियों की ओर से शनिवार को रींगस से खाटूधाम तक निकाली गई निशान पदयात्रा ने इतिहास रच डाला। 16 किमी की इस पदयात्रा में श्याम भक्तों ने 1551 फिट का लंबा निशान हाथ में लिए हुए हारे के सहारे खाटू नरेश के जयकारे लगाते भजनों पर नाचते-झूमते श्याम नगरी की ओर बढे चले आ रहे थे। निशान यात्रा के आगे रथ पर सजी हुई शीश के दानी की झांकी में बाबा की जोत जल रही थी। यात्रा की अगवानी भजन गायक कन्हैया मित्तल ने की।