
लव मैरिज के डेढ़ साल बाद परिजनों को फोन कर बोला-आपकी बेटी की मौत हो गई है, जानिए फिर क्या हुआ
सीकर.
प्रेम विवाह ( love marriage ) के डेढ़ साल के बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ( Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances ) हो गई। मृतका के परिजनों ने कोतवाली थाने में हत्या की आशंका ( murder suspect ) जताते हुए जांच किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। विवाहिता जयपुर के गलतागेट इलाके की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार जयपुर गलतागेट निवासी ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी बेटी अफरोज (23 )का डेढ़ साल पहले अकरम पुत्र इस्लामुद्वीन काजी निवासी इस्लामपुर के साथ निकाह हुआ था। उन्होंने बताया कि निकाह के बाद से उसकी बेटी ससुराल में ही रहने लगी। प्रेम विवाह होने के बाद से युवती के परिजनों का अकरम के घर आना जाना काफी बंद हो गया।
फोन पर दी मौत की खबर
उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे अकरम के घर से फोन आया कि आपकी बेटी अफरोज की मौत हो गई है। सुनकर उन्हें काफी सदमा लगा। उन्होंने मौत का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि बीमारी से मौत हो गई है। तब उन्होंने जयपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद युवती के शव को सीकर के एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने शनिवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामले की जांच कर रहीं एसडीएम गरिमा लाटा ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
शादी समारोह में हुआ था प्रेम प्रसंग
जयपुर में एक शादी समारोह के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। मृतका के भाई मोहम्मद फरदान ने बताया कि उसकी बहन के साथ डेढ़ साल से मारपीट की जा रही थी। उसे पीहर नहीं जाने दिया जाता था। फरदान ने बताया कि शादी के बाद उसके पिता भी मिलने आए तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि अकरम ऑटो चलाता है। उसकी बहन को खाने के लिए नहीं देते थे। उसे डऱा धमका कर रखते थे।
Read More :
Published on:
16 Dec 2019 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
