
जानिए कैसे पुलिस के सामने फिल्मी स्टाइल में गायब हुआ हाथ में आया बदमाश
सीकर।
राजस्थान के सीकर जिले में एक बदमाश पुलिस ( Rajasthan Police ) को गच्चा देकर फरार हो गया। बदमाश फिल्मी स्टाइल ( run away in filmy style ) में पुलिस के सामने गायब हुआ। पुलिस ने काफी तलाश की लेकिन, वह नहीं मिला। जानकारी के अनुसार जिले के मूंडरू में रविवार शाम पुलिस ने किसी बदमाश के बाइक से जाने की मुखबिरी पर नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार नाकाबंदी तोडकऱ भाग गया। पुलिस थाना टीम संदिग्ध का पीछा करते मूंडरू पहुंची।
सूचना पर मूंडरू में लोगों ने सडक़ पर एकत्रित होकर बाइक को रोकना शुरू किया। इतने में नाकाबंदी तोडकऱ भाग रहा संदिग्ध एक मकान में घुसकर पीछे के रास्ते से फिल्मी स्टाइल में भाग छूटा। पुलिस थाने के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें रविवार शाम मुखबिर के जरिए एक संदिग्ध बदमाश के द्वारा पल्सर मोटरसाइकिल से अजीतगढ़ से श्रीमाधोपुर की ओर जाने की सूचना मिली। रविवार देर शाम को एएसआई सुनील कुमार व कांस्टेबल कृष्ण कुमार अपने निजी वाहन से अजीतगढ़ की ओर तथा अजीतगढ़ से श्रीमाधोपुर की ओर बदमाश को पकडऩे के लिए बदमाश के पीछे गाड़ी लगा दी। पुलिस टीम ने अजीतगढ़ से श्रीमाधोपुर जाने वाले रास्ते में अपने परिचित लोगों को बदमाश को पकडऩे के लिए सूचना दी।
ग्राम मूंडरू में काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और बदमाश को पकडऩे के लिए रोड पर पत्थर आदि लगाकर बाइक सवारों को रोका। बदमाश ने बाइक मूंडरू में एक मकान के पास पटक कर उसमें घुस गया तथा पीछे चल रही पुलिस टीम को चकमा देते हुए मकान के पीछे के रास्ते से भाग छूटा । एसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने संदिग्ध बदमाश को पकडऩे के लिए चारों ओर जाल बिछा रखा है तथा शीघ्र ही संदिग्ध बदमाश को पकडऩे में पुलिस कामयाब रहेगी। पुलिस का संदिग्ध बदमाश मुलजिम को पकडऩे के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है।
Published on:
23 Dec 2019 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
